Home सारंगढ़-बिलाईगढ़ खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने मतदाता जागरूकता के तहत की पौधारोपण

खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने मतदाता जागरूकता के तहत की पौधारोपण

0

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 2 अगस्त 2023/ नागरिक आपूर्ति निगम के जिला कार्यालय सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् जिला प्रशासन से जारी निर्देशानुसार शपथ लिया गया। शपथ ग्रहण के दौरान चित्रकांत ध्रुव (खाद्य अधिकारी) सूर्यकांत शुक्ला, जिला प्रबंधक (नागरिक आपूर्ति निगम) एवं नागरिक आपूर्ति निगम के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे। मतदाता जागरूकता शपथ उपरांत जिला कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्य किया गया। इस दौरान विभिन्न पौधो का वृक्षारोपण किया गया। विशेष रूप से नीम के पौधो को लगाया गया है, जो कि प्रति घंटा 01 टन आक्सीजन पैदा करने के साथ-साथ वायु में फैले अशुद्व वायु को शुद्ध भी करता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। जैसे एक माँ अपने बच्चों का ध्यान रखती है, ठीक उसी प्रकार नीम का पेड़ एक साक्षात मा के समान सेवा करती है। नीम के पौधो को लगाने का मुख्य उद्देश्य आमजनो तक अधिक से अधिक मात्रा में आक्सीजन की उत्पत्ति करना है और आमजनो को सेहतमंद बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here