Sunday, April 19, 2026
Homeरायगढ़उर्दना रोड में दर्दनाक हादसा.. बाइक सवार युवक की मौके पर ही...

उर्दना रोड में दर्दनाक हादसा.. बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

रायगढ़ । जिले में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।अक्सर जर्जर सड़कों और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसे और इन हादसों में जाने जाती हैं।शुक्रवार की सुबह भी फिर एक हादसे ने सड़को का रंग खून से लाल कर दिया। ताजा मामला उर्दाना रोड का है जहां शुक्रवार की सुबह एक बाईक सवार युवक को तेज रफ्तार डंपर ने ठोकर मार दी।हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौक पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular