Home रायगढ़ पत्रकारिता और श्रमिक हितों के सशक्त स्वर: महादेव परिहारी बने ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

पत्रकारिता और श्रमिक हितों के सशक्त स्वर: महादेव परिहारी बने ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

0


रायगढ़। ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई को एक सशक्त, अनुभवी और जनहितैषी नेतृत्व मिला है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम यादव की अनुशंसा पर श्री महादेव परिहारी को ऑल इंडिया संपादक संघ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत सहित श्रमिक वर्ग में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
श्री महादेव परिहारी दैनिक रायगढ़ अंचल समाचार पत्र के संपादक हैं तथा मजदूर संघ के प्रमुख के रूप में भी उनकी सशक्त पहचान है। वे वर्षों से गरीब, असहाय और शोषित मजदूरों की आवाज़ बनकर उनके हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। उनका सरल, सहज और व्यवहारिक व्यक्तित्व उन्हें आमजन के बीच विशेष सम्मान दिलाता है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में परिहारी सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं। वे पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लगातार चिंतन व प्रयास करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस अवसर पर ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी ने उन्हें बधाई दी। वहीं रायगढ़ जिले के संपादकों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने भी श्री परिहारी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here