Tuesday, January 20, 2026
Homeरायगढ़कुरुक्षेत्र में 29021 वोटो से जीते नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र में 29021 वोटो से जीते नवीन जिंदल

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट बड़े उतार चढ़ाव के बीच आखिरकार भाजपा ने जीत ली। भाजपा के प्रत्याशी नवीन जिंदल ने गठबंधन में चुनाव लड़ रहे AAP के सुशील गुप्ता को 29 हजार 21 वोटों से हराया है। नवीन जिंदल तीसरी बार सांसद बने है। जीत का आभास होने के साथ ही वे अपने पूरे परिवार के साथ शहर के लोगों का आभार जताने के लिए रोड पर उतर आए थे।कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा के नवीन जिंदल काे 5 लाख 42 हजार 175 और AAP के सुशील गुप्ता को 5 लाख 13 हजार 154 वोट मिले हैं। इनेलो के प्रत्याशी अभय सिंह चौटाला यहां कोई जबरदस्त प्रदर्शन नहीं कर सके। उनको केवल 78 हजार 708 वोट ही मिले हैं। वे तीसरे नंबर पर रहे हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कुल 31 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें बसपा के दीपक मेहरा को 20944 वोट मिले।इसके बाद शेष 27 प्रत्याशियों में एक को 8023 वोट और बाकी सभी इससे कम वोट मिले हैं। 10 प्रत्याशी ऐसे रहे जो कि चुनाव में 1 हजार वोट भी नहीं ले पाए। इस सीट से नोटा के खाते में 2439 वोट गए हैं। सबसे कम 509 वोट यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मंगत राम को मिले हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार है, जिन्होंने इतना प्यार, समर्थन और आशीर्वाद देकर सेवा करने का मौका दिया।देश में भाजपा सरकार बनेगी और पूर्ण रूप से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। नवीन जिंदल ने कहा तीसरी बार कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की जनता ने सेवा का मौका दिया। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं और मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं में पदाधिकारी का भी आभार व्यक्त करता हूं, जो सभी ने मिलकर मेहनत कर यह चुनाव लड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular