रायगढ़ । आगामी चुनाव के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा आदतन बदमाशों की गुंडा फाइल खोली जा रही है, पिछले माह शहर के 08 बदमाशों का गुण्डा फाईल खोला गया था जिससे संबंधित थाने की टीम उन बदमाशों पर सतत निगाह रख सकें ताकि वे आगे किसी प्रकार की अशांति पैदा ना करें । इसी क्रम में आज एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा शहर के थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के 01 बदमाश एवं जूटमिल थानाक्षेत्र के 01 बदमाश का गुण्डा फाईल खोला गया हैं । वहीं घरघोड़ा थानाक्षेत्र के 02 आदतन बदमाशों की निगरानी फाइल और 01 बदमाश की गुण्डा फाइल खोला गया है ।
विदित हो कि एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को अपराधिक पृष्ठभूमि वाले बदमाशों की कुंडली खंगालने के निर्देश दे दिये गये थे जिनके निर्देशन पर थानों से बदमाशों की फाइलें एसपी कार्यालय भेजी जा रही है, ऐसे बदमाश जिन पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं जो प्रतिबंधात्मक कार्यवाही पश्चात भी अपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाये जा रहे हैं, उनकी निगरानी व गुण्डा फाइल खोली जा रही है ।
बदमाशों पर कसावट : एसएसपी सदानंद कुमार ने 5 और बदमाशों का खोले निगरानी और गुंडा फाइल
घरघोड़ा क्षेत्र में नशीली टेबलेट बेचने वाला युवक पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी से मोटर सायकल और 448 नग प्रतिबंधित टेबलेट की जप्ती, घरघोड़ा पुलिस की एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही
रायगढ़ । एसएसपी श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर जिला पुलिस नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकने मुस्तैद है । जिले के घरघोड़ा, तमनार, पूंजीपथरा क्षेत्र अंतर्गत असमाजिक तत्वों के लुक छिप कर नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को प्राप्त हो रही थी, जिस पर निगाह रख कर लगातार कार्यवाही की जा रही है, गत दिनों पूंजीपथरा पुलिस द्वारा नशीली सिरप बेचने वाले युवक को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी पर कार्यवाही किया गया था।
वहीं थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा क्षेत्र में नशीली दवाओं की बिक्री पर कार्यवाही के लिए एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर मुखबिर सक्रिय कर सूचनाएं ली जा ही है । इसी क्रम में कल रात्रि थाना प्रभारी घरघोड़ा को मुखबिर ने मोटर सायकल बजाज सीटी 100 में एक युवक के बहिरकेला रोड़ की ओर से नशीली टेबलेट लेकर नवागढ की ओर बिक्री करने ले जाने की सूचना दिया जिसकी तस्दीकी एवं कार्यवाही के लिये थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग के अतिरिक्त अंदरूनी रास्तों पर संदेही मोटर सायकल चालक पर निगाह रखने स्टाफ तैनात किया गया । पुलिस टीम द्वारा *ग्राम नवागढ हनुमान मंदिर के पास मेन रोड* में नाकाबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार बजाज सीटी 100 रंग गोल्डन काई रंग मोटर सायकल क्रमांक सीजी 29 एसी 7411 में सवार युवक को पकड़े । युवक ने अपना नाम *विकास महंत पिता बाबू लाल महंत उम्र 21 वर्ष सा. नवागढ थाना घरघोडा जिला रायगढ़* बताया जिसके पास SxxxxMO PxxxxxxON PLUS 385 MG ट्रेबलेट काफी मात्रा में मिला जिसके संबंध में संदेही युवक को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया । आरोपी विकास महंत द्वारा प्रतिबंधित टेबलेट की अवैध बिक्री के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी के कब्जे से *कुल 448 नग टेबलेट एवं मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्रमांक सीजी 29 एसी 7411* जप्त कर थाना घरघोड़ा में 22 (B) NDPS Act की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा, उप निरीक्षक करमू साय पैंकरा, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, आरक्षक उद्यो पटेल, भानू चन्द्रा, प्रहलाद भगत की अहम भूमिका रही है ।
एसएसपी श्री सदानंद कुमार द्वारा सभी प्रभारियों को क्षेत्र में नशीली दवाओं के सप्लायर से आगे पूरे नेटवर्क की जांच पड़ताल कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।
जिन्दल स्टील एंड पावर को ‘Great Place To Work’ का प्रमाणपत्र… ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र हासिल करना जिन्दल स्टील एंड पॉवर के लिए मील का पत्थर – नवीन जिन्दल
रायगढ़, 25 जुलाई 2023। भारत के अग्रणी उद्योग समूहों में से एक और विश्व स्तर पर स्टील, बिजली, खनन एवं बुनियादी ढांचा क्षेत्र की जानी-पहचानी कंपनी जिन्दल स्टील एंड पॉवर (जेएसपी) ने घोषणा की है कि उसे जुलाई 2023 से जुलाई 2024 की अवधि के लिए “ग्रेट प्लेस टू वर्क” (जीपीटीडब्ल्यू) प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह प्रमाणपत्र प्रदान करने वाली संस्था ग्रेट प्लेस टू वर्क का दुनिया में बड़ा नाम है और इसकी बड़ी साख है इसलिए इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करना गर्व का विषय माना जाता है। ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र मिलना जेएसपी की उस अटूट प्रतिबद्धता का सबूत है, जिसमें प्रत्येक कर्मचारी आगे बढ़ सकता है, कंपनी के विकास में सकारात्मक योगदान कर सकता है और खुद को पोषित एवं प्रेरित महसूस कर सकता है।
जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिन्दल ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हमारे लोगों की निष्ठा एवं समर्पण के कारण हमारी असाधारण विकास यात्रा संभव हुई है। हमारा दृढ़ विश्वास है कि जेएसपी के लिए हमारे दीर्घकालिक दृष्टिकोण के केंद्र में लोगों को रखकर और सभी के लिए सपनों के कार्यस्थल का निर्माण कर हम अपने व्यवसाय को न सिर्फ नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे बल्कि अपने देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे।”
ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्र हासिल करना जिन्दल स्टील एंड पॉवर के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो कर्मचारियों को सशक्त बनाता है और इनोवेशन, विकास एवं सांझी सफलता को बढ़ावा देता है। जिंदल स्टील एंड पॉवर स्टील ऊर्जा, खनन और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में अग्रणी जिन्दल स्टील एंड पॉवर एक प्रमुख भारतीय उद्योग समूह है जिसका लक्ष्य राष्ट्र के भविष्य को मजबूत करना और एक बेहतरीन विश्व का निर्माण करना है। दुनिया भर में 12 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश के साथ जेएसपी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर अपनी क्षमता और दक्षता में नए आयाम जोड़ रही है।
बैंक कॉलोनी से चोरी हुई ऑटो के साथ दो आदतन आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरनगर पुलिस ने भेजा रिमांड पर
रायगढ़। बीते 22-23 जुलाई के मध्य रात्रि संजय नगर बैंक कॉलोनी चक्रधरनगर से चोरी हुई एप्पे सीटी ऑटो के साथ चक्रधरनगर पुलिस ने क्षेत्र के दो आदतन चोंरों को गिरफ्तार किया गया है। आज मुखबिर की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस द्वारा दोनों आरोपी मनीष दास महंत और शेखर यादव को पहाड़ मंदिर के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि दो लड़के ऑटो बिक्री के लिये कुछ व्यक्तियों से चर्चा किये हैं, जिसकी तस्दीकी के लिए थाना प्रभारी द्वारा थाने से स्टॉफ भेजा गया। चक्रधरनगर पुलिस ने पहाड़ मंदिर के पास दोनों संदेही मनीष और शेखर को हिरासत में लिया गया जिनसे ऑटो के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने 22-23 जुलाई की रात्रि संजय नगर कॉलोनी रैंबो स्कूल के पास से ऑटो को डायरेक्ट चालू कर चोरी कर रामपुर बैरियर के पास छिपाकर रखना बताये। आरोपियों के निशानदेही पर चोरी ऑटो क्रमांक सीजी 13 जेए 6633 कीमती 90,000 को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर किया गया। ऑटो चोरी के संबंध में बैंक कालोनी के रमेश राणा (उम्र 42 वर्ष) द्वारा वाहन चोरी की रिपोर्ट थाना चक्रधरनगर में दर्ज कराया गया था। दोनों आरोपी मनीष दास महंत पिता धनीदास महंत उम्र 22 साल जेलपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ शेखर यादव पिता मंगल यादव उम्र 22 साल निवासी कया घाट दुर्गा मंदिर थाना जूटमिल रायगढ़ को चोरी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी मनीष दास महंत पर थाना चक्रधरनगर और जूटमिल में रेप चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी शेखर यादव पर थाना चक्रधरनगर में मारपीट के अलवा चोरी का अपराध दर्ज है। मामले में माल मुल्जिम पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, हेम प्रकाश सोन एवं आरक्षक अभय यादव, चंद्र कुमार बंजारे की अहम भूमिका रही है।
जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ हुई तेज, हत्या के फरार आरोपी को पुलिस ने कोरबा में दबोचा
रायगढ़। आसन्न विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर फरार वारंटियों की धरपकड़ की कार्यवाही के क्रम में चैकी प्रभारी रैरूमाखुर्द उपनिरीक्षक मान कुंवर सिदार के नेतृत्व में कल रैरूमा पुलिस द्वारा हत्या मामले के फरार आरोपी राम पहाड़ी कोरवा पिता रतिराम पहाड़ी निवासी सोखामुड़ा रैरूमा को कोरबा जिले से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया।
आरोपी के विरुद्ध जेएमएफसी धरमजयगढ़ के न्यायालय से स्थायी वारंट प्राप्त हुआ था। वारंटी पिछले 2 माह से गिरफ्तारी के भय से गांव से फरार होकर लुकछिप रहा था। चैकी प्रभारी रैरूमा द्वारा वारंटी की गिरफ्तारी के लिये मुखबिर लगाकर रखा गया था जिसके कोरबा में होने की जानकारी पर पुलिस टीम ने वारंटी को न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।
वहीं भूपदेवपुर पुलिस द्वारा स्थायी वारंटी हेमलाल कुम्हार निवासी भगोराडीह भूपदेवपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया तथा न्यायालय से प्राप्त गिरफ्तारी वारंट के पालन में चक्रधरनगर पुलिस ने 02 एवं पूंजीपथरा पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। पिछले दो दिनों में जिले से 19 वारंटियों को कोर्ट पेश किया गया है।
रायगढ़ जिले के दो स्कूल प्लेटिनम व सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित
स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित
सुघ्घर पढ़वईया योजना जिले में हो रही कारगर
रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढने वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली संकुल बायंग को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा संकुल डोंगीतराई को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष परिणाम सामने आया और इन दोनों स्कूलों को प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। जो रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उपलब्धि है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में जिले के अन्य शालाओं में भी शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
सुघ्घर पढ़वईया योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। योजना में शामिल होने के लिए स्कूल को वेब-पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्कूलों की प्रतिस्पर्धा एक दूसरे से नहीं बल्कि स्वयं से ही है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करना है। जिन स्कूलों को प्रमाण पत्र मिलेगा, उस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाणीकरण की घोषणा थर्ड-पार्टी आंकलन के तत्काल बाद वेब-पोर्टल पर की जाती है।
2 स्कूल राज्य स्तर में होंगे सम्मानित
रायगढ़ जिले के सात विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, खरसिया एवं पुसौर में से 35 शाला का थर्ड पार्टी द्वारा आकलन किया गया। जिसमें 2 शाला अवार्ड हेतु नामित किए गए। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
डायल 112 की टीम फिर बनी गर्भवती महिला की मददगार, आपातकालीन परिस्थिति में बीच रास्ते में कराया प्रसव
रायगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर थाना कापू के ग्राम पारेमेर से आज सुबह गर्भवती महिला श्रीमती रतियानो पति दिलेश्वर (उम्र 23 वर्ष) को अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने से परिजनों द्वारा मेडिकल सहायता के लिये डॉयल 112 से संपर्क किया गया। इस दौरान आपातकालीन परिस्थिति में गर्भवती महिला का बीच रास्ते में मितानीन के द्वार प्रसव कराया गया। जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कापू राईनो करीब 60 किलोमीटर का सफर तय कर ग्राम पारेमेर पहुंची जहां महिला का घर मेन रोड से पहाड़ पर नदी किनारे होने से डॉयल 112 वाहन के पहुंच नहीं पाने से डॉयल 112 स्टाफ द्वारा रास्ते में वाहन खड़ी कर बुद्धिमत्ता और कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुये पैदल ही महिला को लेने उसके घर गये। जहां महिला को वाहन तक लाने दौरान महिला को अत्याधिक प्रसव पीड़ा होने से सूझबूझ दिखाते हुए साफ सुथरी जगह पर बेपर्दा महिला का मितानीन दीदी की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराये जिसके बाद कंवर व्यवस्था कर कांवर में महिला को रखकर परिजनों की सहायता से डॉयल 112 के आरक्षक अभय मिंज आर म्त्ट वाहन चालक छोटू दास द्वारा खेत और पगडंडी रास्तों को पार करते हुये आधा किलोमीटर मेन रोड़ में खड़ी डॉयल 112 म्त्ट वाहन तक लाये और वाह में बिठाकर प्रसूता और नवजात को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेलमा लाकर भर्ती कराये, जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित व स्वस्थ हैं।
स्थानीय विधायक प्रकाश नायक के विरोध में भाजपा ने घेरा निगम कार्यालय
हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन ने भाजपा कार्यालय से निगम कार्यालय तक पदयात्रा कर प्रकाश नायक से उसके काम का हिसाब मांगा
रायगढ़-जनप्रतिनिधियो का घोषणा पत्र एक वचन पत्र होता है जिसके माध्यम से वो क्षेत्र के विकास की रूप रेखा जनता के समक्ष रखता
है और जनता उस पर भरोसा करके उसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है। विधायक प्रकाश नायक ने भी वर्ष 2018 में होने वाले चुनाव
के पूर्व ऐसे ही काई घोषणा पत्र जारी किये थे मगर चुनाव जीतने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी, जिला
रायगढ़ ने विधायक प्रकाश नायक को “आरोप पत्र के माध्यम से उन्हें उनके वादे याद दिलाना चाहती है।
प्रकाश नायक जवाब दो
अपने काम-काज का हिसाब दो संजय कांपलेक्स सब्जी बाजार में फुटकर विक्रेताओं के लिए पक्का पसरा सेड निर्माण करने का वायदा था। संजय
कांप्लेक्स में कहां है नया सब्जी बाजार , चुनावी घोषणा पत्र में शासकीय बीएड कॉलेज, संगीत एवं कला महाविद्यालय का वादा था। पूर्वाचल स्थित बटमूल
कॉलेज के शासकीयकरण का वादा था। कहा है बीएड कॉलेज और संगीत कला महाविद्यालय? क्यों नही हुआ बटमूल
कॉलेज को शासकीयकरण ?
,भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ होने के बाद महज दो साल में बीस हजार से ज्यादा प्रधानमंत्री
आवास रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बनवाये। प्रकाश नायक ने अपने घोषणा पत्र में 5 हजार शहरी आवेदको को
प्रधानमंत्री आवास दिलाने का वादा किया था क्यों नहीं बने एक भी प्रधानमंत्री आवास ? ग्रामीण क्षेत्र में आवास
योजना क्यो धाराशाई हो गई?
, केलो परियोजना के पानी का लाभ क्षेत्रीय किसानों को दिलाने का वायदा था। फिर आखिर किसानों को केलो परियोजना के
पानी का लाभ क्यों नहीं मिला ? सपनाई डेम से नहर के द्वारा पूर्वाचल के किसानो को पानी उपलब्ध कराने का वायदा पूरा
क्यों नहीं हुआ ?
रिंग रोड के निर्माण और जर्जर बाईपास के पुननिर्माण का वायदा था। कहां है रिंग रोड ?
केलो नदी को प्रदूषण मुक्त करने का वायदा था फिर आखिर केलो नदी का पानी पशुओं के पीने के लायक भी क्यों नहीं है ?
रायगढ़ शहर को प्रदूषण मुक्त कराने वादा रहा फिर आखिर कैसे रायगढ़ शहर देश चौथे सबसे ज्यादा प्रदूषित महानगर के
रूप में घोषित हुआ?
मेडिकल कॉलेज में सभी बीमारियों के इलाज की व्यवस्था करने का वायदा था फिर छोटे-मोटे इलाज के लिए भी लोग निजी
अस्पतालों के चक्कर क्यों लगा रहे है? जिला चिकित्सालय बदहाल क्यों ?
छोटे उद्योग और रोजगार मूलक कार्यक्रमों से बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने का घोषणा पत्र में वायदा था फिर
आखिर स्थानीय उद्योगों में बाहरी प्रांत के निवासियों को रोजगार और स्थानीय बेरोजगारों की उपेक्षा क्यों?
किसानो के लिये शासकीय शीतल भण्डार (कोल्ड स्टोरेज) का निर्माण का वादा था। क्यों नहीं बने शीतल भण्डार (कोल्ड
स्टोरेज ) ?
उद्योगो के लिये किसानों से अभीग्रहीत जमीन पर फेक्ट्री न बनने क स्थिति में किसानो को उसे वापस दिलाने का वायदा था।
वादा खिलाफी क्यों?
पांच साल – रायगढ़ बेहाल
मनमानी बिजली कटौती पर प्रकाश नायक मौन क्यों ? राजस्व विभाग के अकूत भ्रष्टाचार में कांग्रेस की हिस्सेदारी कितनी ?
‘केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी पेयजल योजना अमृत मिशन और जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में स्थानीय एजेंसियों के
भ्रष्टाचार पर प्रकाश नायक मौन क्यों ? घटिया निर्माण और घटिया पाइपलाइन पर कभी भी कोई आपति क्यों नहीं ?
रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के रहवासी केलो नदी के प्रदूषित और गंदे पानी को पीने के लिए मजबूर क्यों ? शासकीय राशन की
दुकानों में कांग्रेसियों के अघोषित कब्जे पर मौन क्यों? प्रधानमंत्री खाद्यान्न योजना के प्रति हितग्राही 5 किलो के अनाज में
अफरा तफरी और लगभग 17 करोड़ के घपले की जांच क्यों नही ? किसानों को जबरिया घटिया वर्मी कंपोस्ट दिए जाने के
खिलाफ विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठाई ? केंद्र सरकार द्वारा स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए आए पैसे का स्थानीय
एजेंसियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ बावजूद मौन क्यों ? आरटीओ विभाग के का द्वारा सड़क पर ग्रामीणों से की
जा रही अवैध वसूली में कितनी हिस्सेदारी है। इस अकूत भ्रष्टाचार के खिलाफ मौन क्यों ? विधानसभा क्षेत्र की ग्रामीण और
शहरी क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली के खिलाफ विधानसभा में आवाज क्यों नहीं उठाई ? विधायक निधि से किए गए निर्माण
में व्यापक भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन ?
इन्ही सवालों का जवाब मांगने आज भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से पदयात्रा करते हुए नगर की सड़कों पर गगनभेदी नारा “हर छानी आंसू, अऊ हर दुआरी पुकार है,रायगढ़ पिछुवा गिस, इहां प्रकाश नायक विधायक अऊ कांग्रेस के सरकार हे।
भ्रष्टाचारी और लुटेरा है,”प्रकाश” नहीं अंधेरा है,जिसने रायगढ़ को घेरा है।
बदलबो – बदलबो
इ दारी कांग्रेस सरकार ला बदलबो
रायगढ़ की जनता कहे पुकार,
शर्म करो प्रकाश नायक
शर्म करो भूपेश सरकार
बिजली, पानी, साफ – सफाई
सारी व्यवस्था क्यों चरमराई जवाब दो विधायक प्रकाश नायक
नारा लगाते हुए निगम कार्यालय पहुंचें जहां पुलिस वालों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकना चाहा परन्तु उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया।वहां पहुंचते ही भाजपा के नेतागण जमीन पर बैठकर स्थानीय विधायक,निगम सरकार एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।जमीन पर बैठकर ही हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों को प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी,प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं बिलासपुर संभाग के संगठन सह प्रभारी अनुराग सिंह देव,जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,जगन्नाथ पाणिग्रही,गुरुपाल सिंह भल्ला,विवेक रंजन सिन्हा,श्रीमती पूनम सोलंकी,पंकज कंकरवाल,अशोक यादव, सीनू राव एवं सुभाष पांडे ने संबोधित किया।
आज के धरना प्रदर्शन में श्रीकांत सोमावर,कोशलेश मिश्रा,आलोक सिंह,विकास केडिया,चंद्रप्रकाश पांडे,सुनील रामदास,मुकेश जैन,सुरेश गोयल, रत्थू गुप्ता,महेश साहू,सुरेंद्र पांडे,रंजू संजय,शक्ति अग्रवाल, गौतम अग्रवाल,कैलाश पंडा,रविन्द्र भाटिया,अरुण कातोरे,पवन शर्मा,डिग्रीलाल साहू,शशिकांत शर्मा,सुकलाल चौहान,परदेशी प्रधान,मंजुल दीक्षित,आशीष ताम्रकार,शोभा शर्मा, शीला तिवारी, गोपिका गुप्ता,मंजुलता नायक,सविता उपाध्याय,दुर्गा देवांगन,सुशीला चौहान,मेहरूनीषा,त्रिवेणी डहरे,रीता निषाद,सुशीला आवड़े,अन्नू श्रीवस्ताव,नेहा देवांगन,मिनाक्षी मेहर,गंगोत्री साय,रीना महंत,गीता,मेघा जाटवार, चंपा माली,संगीता यादव,बुंदकुंवर सारथी,आशिया बानो,मालती सिंह,बिना चौह्था,सावित्री मिश्रा,रामकली तिवारी,इशकृपा तिर्की,राघवन सिंह,परदेशी मिरी,मुक्तिनाथ बबुवा,मो नवाब,पंकज कंकरवाल,महेश शुक्ला,खोलू सारथी,संदीप छत्रीय,के संजीत राव,, अरुण देवांगन, डा पवन अग्रवाल,ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,ओंकार तिवारी, प्रवीन द्विवेदी,सुमित शर्मा,सूरज शर्मा,रामजाने भारद्वाज,मितेश शर्मा,शैलेश माली,आकाश शर्मा,उजागर चौहान, एवन मेहर,छोटू खान,लोमस पटेल,श्रवन सिदार,प्रमोद गुप्ता,मनोज प्रधान,विजय मिश्रा, बबलू गुप्ता,निखिल अग्रवाल,ललाट गुप्ता,प्रदीप श्रृंगी,दिलराज,जयंत प्रधान,त्रिनाथ निषाद,जितेंद्र निषाद,शशिभूषण चौहान,नंदलाल मोटवानी,घनश्याम पटेल,गौतम चौधरी,राजेश प्रसाद,श्रीकांत साहू, नीलांबर,स्वप्निल स्वर्णकार, मोहित सथपथी, अधिश रतेरिया, दीपक गुप्ता,ऐश अग्रवाल,गोलू यादव,अनुपम पाल,दीपक दिनकर,निकुंज शर्मा,सुजीत लहरे,संजय अग्रवाल,गुंजन सतनामी,शिवकांशी,सोमेश कश्यप,सोनू राजपूत,छोटू तिवारी,दीपक दास,महेश महंत,गोविंद महंत,पदमलोचन साव,जैमनी गुप्ता,हैदर खान,अमितेश शुक्ला,रोशन देवांगन,अभिषेक बेहरा,मिक्कू बाजपाई,डब्बू शर्मा,मनोज ,कृष्णा बंशोर,आनंद सिंह,हेमंत कश्यप,प्रदीप पांडे,पिंटू यादव के अलावा हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।इस प्रेस विज्ञप्ति को भाजपा प्रवक्ता मनीष शर्मा ने जारी की है।
सुघ्घर पढ़वईया योजना: जिले के दो स्कूल प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड के लिए हुए नामित
*दोनों स्कूल स्वतंत्रता दिवस में राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित*
*कलेक्टर श्री सिन्हा के मार्गदर्शन में शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए हो रहा कार्य*
रायगढ़, 25 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिले के सभी शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में पढऩे वालों बच्चों में उनकी प्रतिभा के अनुरूप कौशल विकसित करने के लिए सुघ्घर पढ़वईया योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत बच्चों में कौशल विकसित करने पर उत्कृष्ट विद्यालयों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया जाता है। इसी कड़ी में विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली संकुल बायंग को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा संकुल डोंगीतराई को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करने हेतु कार्य किया जा रहा है। इसी का प्रत्यक्ष परिणाम सामने आया और इन दोनों स्कूलों को प्लेटिनम एवं सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। जो रायगढ़ जिले के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश स्तर पर उपलब्धि है। कलेक्टर श्री सिन्हा के निर्देश में जिले के अन्य शालाओं में भी शिक्षा सुदृढ़ीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है।
सुघ्घर पढ़वईया योजना का उद्देश्य स्वप्रेरणा से अच्छे कार्य एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। उन्हें देखकर और भी शिक्षक अच्छे से कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकेंगे। यह योजना राज्य के सभी शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों के लिए है। योजना में शामिल होने के लिए स्कूल को वेब-पोर्टल पर आवेदन करना होगा। स्कूलों की प्रतिस्पर्धा एक दूसरे से नहीं बल्कि स्वयं से ही है। स्कूलों के सभी शिक्षकों को साथ मिलकर स्कूल के सभी विद्यार्थियों में अकादमिक कौशल विकसित करना है। जिन स्कूलों को प्रमाण पत्र मिलेगा, उस स्कूल में पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों को भी प्रमाण पत्र मिलेगा। प्रमाणीकरण की घोषणा थर्ड-पार्टी आंकलन के तत्काल बाद वेब-पोर्टल पर की जाती है।
*2 स्कूल राज्य स्तर में होंगे सम्मानित*
रायगढ़ जिले के सात विकासखण्ड धरमजयगढ़, घरघोड़ा, लैलूंगा, तमनार, रायगढ़, खरसिया एवं पुसौर में से 35 शाला का थर्ड पार्टी द्वारा आकलन किया गया। जिसमें 2 शाला अवार्ड हेतु नामित किए गए। जिसमें विकासखण्ड रायगढ़ के प्राथमिक शाला भदरापाली को प्लेटिनम अवार्ड एवं प्राथमिक शाला परसाडीपा को सिल्वर अवार्ड हेतु नामित किया गया है। आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उक्त दोनों स्कूलों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।