जिला मुख्यालय रायगढ़ के समीप ग्राम पंचायत बरलिया में प्राकृतिक जल प्रवाह (नाले) तथा पंचायत द्वारा निर्मित पुलिया व सड़क को बाउंड्रीवॉल (अहाता) के अंदर घेरकर कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों की माँग 👉 राजस्व जाँच प्रतिवेदन को जल्द सार्वजनिक किया जाए तथा प्राकृतिक जल प्रवाह व पुलिया को अतिक्रमण से मुक्त कराकर सार्वजनिक आवागमन व जल निकासी व्यवस्था बहाल की जाए।

