Home रायगढ़ 27 की शाम पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित

27 की शाम पानी सप्लाई रहेगी प्रभावित

0


रायगढ़। वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट इंटेकवेल के पास केलो नदी एनीकट के नीचे जमे शिल्ट की सफाई 27 जुलाई को जाएगी। इससे 27 जुलाई की शाम वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी।
मटमैला पानी आने और पानी सप्लाई की समस्या के निवारण के लिए केलो नदी एनिकट क्षेत्र में जमे शिल्ट एवं मिट्टी की सफाई का कार्य 27 जुलाई गुरुवार की सुबह से की जाएगी। इसमें केलो परियोजना, डबल्यू आर डी एवं नगर निगम की संयुक्त टीम कार्य करेगी। इससे 27 जुलाई दिन गुरुवार की शाम वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। पानी सप्लाई कुछ समय के लिए अथवा पूर्णता नहीं होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके लिए निगम प्रशासन ने दिन के समय पानी सप्लाई से ही पर्याप्त मात्रा में जल संचय करने की अपील शहरवासियों से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here