Home Blog Page 13

बाँके बिहारी पॉवर एन्ड स्टील उद्योग का विवाद गहराया : एक तरफा उद्योग पर नियंत्रण के कुचक्र का आरोप

रायगढ़ । रायगढ़ के उद्योगो मे इन दिनों कुछ ठीक सा नहीं चल रहा है । ऐसा ही कुछ बांके बिहारी पावर एन्ड स्टील लिमिटेड और बांके बिहारी इंफ़्राकाम प्राइवेट लिमिटेड मे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बांके बिहारी के डायरेक्टर हरविलास अग्रवाल पिता भोला अग्रवाल ने पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि फ्रेडस कालोनी रायगढ़ थाना कोतरा रोड जिला रायगढ का निवासी हूं । बी०कॉम तक पढाई किया हूं। श्री बांके बिहारी पावर एंड स्टील लिमिटेड एवं श्री बांके बिहारी इन्फ्राकॉम प्रा०लि० रायगढ़ मे है जिसका वर्किंग कार्य रायगढ़ में है तथा रजिस्टर्ड आफिस रायपुर के सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11,12 में है। जिसके 03 डायरेक्टर हरबिलास अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, पवन अग्रवाल श्री बांके बिहारी पावर एडं स्टील लिमिटेड में है । श्री बांके बिहारी इन्फ्राकॉम प्रा०लि० के डायरेक्टर हरबिलास अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल, भोला प्रसाद अग्रवाल है। दिनांक 08अगस्त 2025 को सन्नी अग्रवाल द्वारा मेल के माध्यम से हमे सूचना दिया गया कि दिनांक 17 अगस्त 2025 को दोपहर करीबन 01-30 बजे तेलीबांधा सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11,12 मे मिटिंग रखा जायेगा जिसका एजेंडा कंपनी को पूर्ण तरह से कंट्रोल में लेना चाह रहे थे, जिसमे ममता अग्रवाल, आशा अग्रवाल, श्रीया अग्रवाल डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया जा रहा था। जिसका हमने दिनांक 10 अगस्त2025 को मेल के माध्यम से विरोध किया गया कि यह कंपनी के शेयर होल्डर के राइटर्स के विरूद्ध है। उनके द्वारा कोई मैसेज का जवाब नही आने पर दिनांक 14 अगस्त2025 को मेल के माध्यम से हमने मिटिंग की विडियो रिकार्डिंग एवं कंपनी सेकेटरी नियुक्त किया जाये जो सभी पेपर को भली भांति पूर्ण किया जाये। फिर दिनांक 16अगस्त 2025 को सन्नी अग्रवाल के द्वारा मेल किया गया कि विडियो रिकार्डिंग एवं कंपनी सेकेटरी नियुक्त नहीं किया जा सकता। तब में एवं मेरा बेटा आयुष अग्रवाल दिनांक 17 अगस्त 2025 को दोपहर करीबन 01-30 बजे में तेलीबांधा सृष्टि गार्डन मकान नंबर 11 मे पहुंचे तो देखा वहां मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल एवं भोला प्रसाद मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल उपस्थित थे। मैंने उन्हें देखकर आप लोग कैसे हो, यहाँ कंपनी में डायरेक्टरों का मीटिंग रखा गया है, पूछा जिस पर मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, द्वारा बोला गया कि हम भी कंपनी में डायरेक्टर हैं। मेरे बेटे आयुष अग्रवाल को मीटिंग से बाहर निकाल दिया। रूम का दरवाजा बंद कर दिया। मेरे द्वारा विरोध किया गया कि दिनांक 16 अगस्त 2025 को जो डायरेक्टर नियुक्त किया गया है, उसकी जानकारी दी जाए एवं दस्तावेज दी जाए। मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सभी ने एक राय होकर बोला कि कोई पेपर/दस्तावेज नहीं मिलेगा ।  मुझसे जबरदस्ती सादे पन्ने एवं कुछ अन्य दस्तावेज में दबाव पूर्वक हस्ताक्षर कराने लगे जिसे मेरे द्वारा मना किया गया। तब दोपहर करीबन 02:00 बजे मयंक अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सन्नी अग्रवाल मुझे गाली गलौज करने लगे। मेरे द्वारा मना करने पर अंदर से अजय अग्रवाल आए और सभी लोग एक राय होकर मुझे गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर मुझे जमीन पर गिरा दिए और हाथ मुक्का लात से मारपीट करते हुए मुझे मिटिंग रूम से बाहर निकाल रहे थे। बाहर में खडा मेरा बेटा आयुष मुझे देखकर  बीच-बचाव किया तो उसे भी सभी एक राय होकर हाथ मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे व पवन अग्रवाल के द्वारा मेरे बेटा आयुष अग्रवाल के दोनों पैर को दांत से काटा गया एवं उसके सिर में भी चोट लगा है। सभी लोग मुझे एवं मेरे पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगे। मैं और मेरा बेटा बहुत मुश्किल से वहां से निकले। अगर वहां से नहीं निकलते तो हम लोगों को वो जान से मार देते। जख्मी पुत्र आयुष का इलाज जिला अस्पताल पंडरी एवं रायगढ़ में चल रहा है। घटना को मेरा ड्रायवर श्रवण सिदार एवं आसपास के लोग देखे हैं। सभी के द्वारा मुझे एवं मेरे बेटे आयुष को अश्लील गंदी गंदी गाली देने से सुनने पर बुरा लगा है। इलाज कराने के बाद 20 अगस्त 2025 को थाना आकर घटना के बारे में मेरे द्वारा सारी बातें बताकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया ।गौर-तलब है कि विरोधी पक्ष ने इनके खिलाफ धोखा-धड़ी एवं अमानत में खयानत की शिकायत  पुलिस में दर्ज कराई है जिसकी पुलिस द्वारा पड़ताल जारी है । हरविलास अग्रवाल जी का कहना है कि उनके खिलाफ पुलिस में सरासर झूठी व मनगढंत शिकायत दर्ज कराई गई है जो किसी भी जांच में बेबुनियाद सिद्ध होगी ।

रायगढ़ दीपावली पर्व दौरान जिला मुख्यालय मे सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश

    रायगढ़  । व्यापारी बंधु, गणमान्य नागरिक एवं ग्राहकों से यातायात पुलिस द्वारा विनम्र अपील की जाती है कि रायगढ़ दीपावली पर्व दौरान जिला मुख्यालय मे सुरक्षित एवं सुगम यातायात  व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर सहयोग करें :-
1 सभी व्यापारी बधु अपने प्रतिष्ठान के सामने वालिटियर / गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरूस्थ करवाये ।
2 अपने दुकानो के सामानो को दुकान से बाहर न निकाले या प्रदर्शन न करें।
3 प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियो के वाहन यथासंभव पार्किंग में ही रखने हेतु निर्देशित करें।
4 सभी व्यापारी बंधु सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिस्ठान के सामने सीसीटीव्ही कैमरा अनिवार्यतः लगावे।

पार्किंग स्थल

यातायात विभाग द्वारा तत्कालीन पार्किंग व्यवस्था के रूप मे निम्न स्थलों का चयन किया गया है, जिससे दुकान में आने वाले प्रत्येक ग्राहक अवगत कराये ।
1 सावडिया भवन प्रांगण
3 रामलीला मैदान ।
5 श्याम टाकिज परिसर
2 गांधी गंज परिसर
4 नगर निगम कांप्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय)।

एकांकी मार्ग
यातायात विभाग द्वारा यातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के कुछ मागों को एकांगी मार्ग के रूप में संचालित किया जा रहा, जिसका पालन हेतु सभी को प्रेरित करें। जैसे:-
1 हण्डी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित ।
2 केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक मार्ग प्रवेश प्रतिबंधित ।
3 गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित ।
4 मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश प्रतिबंधित ।

डायवर्सन पाइंट
1 गाधी प्रतिमा,
2 रेलवे स्टेशन चौक,
3 शहीद चौक,
4 गोगाराईस मिल,
5 गद्दी चौक

चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंधित
1 गांधी प्रतिमा, 2 गोगाराईस मिल, 3 हण्डी चौक, 4 सारंगढ चौक (अग्रसेन चौक), 5 गद्दी चौक

अवैध शराब कार्रवाई विवरण

                   थाना कोतवाली
1. 13 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया ज्योति तिर्की पति स्व० कृष्ण कुमार तिर्की उम्र 35 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती जिला रायगढ
2. 16 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी प्रशांत बेक पिता श्री प्रकाश बेक उम्र 33 वर्ष ढिमरापुर अशोक बिहार कालोनी रायगढ़ हा.मु. उर्दना बस्ती दिपक बेक के घर किराये पर थाना कोतवाली जिला रायगढ़
3. 70 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गंभीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम लाखा स्कूलपारा रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़ (छ0ग0)
4. 04 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दिलीप कुमार उरांव पिता स्व. हरियर उरांव उम्र 25 साल निवासी उर्दना बस्ती थाना कोतवाली जिला रायगढ (छ.ग.)
5. 02 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी अजय उरांव पिता स्व. बाबूलाल उरांव उम्र 32 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती थाना कोतवाली रायगढ़
6. 03 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी श्रवण कुमार उरांव पिता स्व0 सुखलाल उरांव उम्र 33 वर्ष निवासी उर्दना बस्ती थाना कोतवाली रायगढ

                 थाना चक्रधरनगर
1. 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी रूपधर साव पिता मुकुंद साव उम्र 60 वर्ष साकिन ग्राम बरलिया पुरानी बस्ती, थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ छ0ग0
2. 12 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया रूकमणी सिदार पति बालेश्वर सिदार उम्र 40 वर्ष पता कुधरीडीपा ग्राम बिंजकोट थाना चक्रधर नगर
3. 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी लक्ष्मण उरांव पिता त्रिलोचन उरांव उम्र 22 वर्ष साकिन बनखेता, थाना चक्रधरनगर 
4. 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी प्रकाश उरांव पिता जगन्नथिया उरांव उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम बनखेता, थाना चक्रधरनगर

                   थाना कोतरारोड़
1. 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया श्रीमति लकेश्वरी लहरे पत्ति भजन लाल लहरे उम्र 49 वर्ष सा. कलमी डिपापारा वार्ड नं. 02 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ (छ.ग.)रिमाण्ड
2. 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी दुष्यंत कुमार उर्फ विशाल पिता श्री राम कश्यप उम्र 26 साल सा. उसेहत थाना उसेहत जिला बदायू उ.प्र हामु कलमीडिपापारा वार्ड नं. 02 थाना कोतरारोड
3. 10 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया मालती भूईहर पति शोहर साथ भूईहर उम्र 45 वर्ष पता ग्राम लिमडीह पारा खैरपुर थाना कोतरा रोड रायगढ़
                    थाना जूटमिल
1. 3.5 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया ज्योति लहरे पति विवेक लहरे उम्र 19 वर्ष सा० कोडातराई हरिजन मोहल्ला थाना जूटमिल
2. 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपिया लता निराला पति खेमराज निराला उम्र 40 वर्ष सा० ग्राम जेवरा थाना सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ हा०मु० कांशीराम चौक गांधी नगर नाला के पास भक्तिन का मकान थाना जूटमिल
3. 35 पाव देशी/अंग्रेजी शराब और 1 सिम्बा बीयर के साथ गिरफ्तार आरोपी रवि प्रकाश टण्डन पिता आनंद कुमार टण्डन उम्र 31 वर्ष सा० वार्ड नं 30 जेलपारा हनुमान मंदिर के पास थाना जूटमिल रायगढ़ (छ०ग०)

तुलसी ,अलंकार ,चावला से लिए गए मिठाई के नमूने, जांच के लिए भेजे गए रायपुर,त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया सघन जांच अभियान

रायगढ़ ।  त्योहारी सीजन के मद्देनजर रायगढ़ जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।
अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के जिन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए है इनमें लाखा रायगढ़ के रिंकू ढाबा का निरीक्षण किया गया। जिसमें बिरयानी राईस (खुला), पका हुआ अरहर दाल (खुला) का नमूना संकलित किया गया। इसी तरह तुलसी होटल में कुंदा (खुला) एवं खोवा बर्फी का नमूना लिया गया। साथ ही अलंकार होटल में निरीक्षण कर शंका के आधार पर नारियल बर्फी, रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट में मैसूर पाक, पेडा का नमूना संकलित किया गया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया कि वे किसी भी तरह की मिलावट या असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर यदि किसी भी प्रतिष्ठान में मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित पर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री शांतनु भट्टाचार्य, श्री अमित साहू, श्री संतोष दास मौजूद रहेे।

रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी पर एक नजर….


रायगढ़ ।  इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह स्पष्ट कहा है कि किसी भी जिले में अध्यक्ष पैराशूट लैंडिंग नहीं यानी उच्च नेताओं के इशारे पर नहीं बनाए जाएंगे इसलिए हर जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जो ब्लाक स्तर पर जा कर एक एक कार्यकर्ताओं से सलाह ले कर रिपोर्ट आला कमान को सौंपेंगे उसके बाद इसी रिपोर्ट के आधार पर ही अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इसलिए रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए लाम्बा जी को प्रभारी बनाया गया है और वे प्रभारी स्वयं ब्लाक स्तर पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से सलाह ले रहे है लेकिन कार्यकर्ता भी गुटबाजी के कारण खुलकर बोल पाने में अपने आपको असमर्थ पा रहे है। क्योंकि लगभग हर गुट के नेताओं की मौजूदगी आसपास देखी जाती है रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण के लिए अब तक 12 प्रत्याशी मैदान में है और हर प्रत्याशी को यह उम्मीद है कि इस बार वही अध्यक्ष बनेगा।

सूत्रों की माने तो रायगढ़ जिले में प्रदेश के कुछ दमदार नेताओं के चहेते भी है तो कुछ रायगढ़ जिले के खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री के गुट के माने जा रहे है। लेकिन इन सबमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी ही दमदार माने जा रहे है जिसमें नगेंद्र नेगी और विकास शर्मा पूर्व मंत्री उमेश पटेल गुट के बताए जा रहे है नगेंद्र नेगी पहले भी ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए गए थे और इनके कार्यकाल को रायगढ़ के कार्यकर्ता भलीभांति देख चुके है और अब ऐसे में अगर इस बार भी अध्यक्ष बनाए जाते है तो इसका मतलब साफ है कि उमेश पटेल गुट हावी माना जाएगा। युवाओं की माने तो इस बार युवा चेहरे को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाने की मांग दबी जुबान से की जा रही है।

विकास शर्मा कापू क्षेत्र के दमदार नेता माने जाते है और इनकी पकड़ धरमजयगढ़ क्षेत्र में अच्छी बताई जाती है, जिला पदाधिकारी भी रहे है ऐसे में अच्छा तजुर्बा भी है और उमेश पटेल के करीबी बताए जाते है।

और पुसौर क्षेत्र के दमदार नेता आकाश मिश्रा भी इस बार ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए मैदान में है आकाश के बारे में जानकारों की माने तो ग्रामीण क्षेत्र से सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित हुए थे इससे यह प्रतीत होता है कि आकाश मिश्रा ग्रामीण क्षेत्र के दमदार जनप्रतिनिधि है इसमें कोई संशय नहीं है। इस बार भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपनी किस्मत आजमाई लेकिन कांग्रेस के अंदर होने वाले गुटबाजी के कारण इस बार कुछ वोटो से हार का सामना करना पड़ा था।

बहरहाल अब देखना यह है कि सभी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद कांग्रेस आला कमान क्या रिपोर्ट पहुंचती है और इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण का ताज किसके सर पर सजता है। शायद इस बार गुटबाजी से ऊपर उठकर ग्रामीण कार्यकर्ताओं की जरूरत के अनुसार उन्हें अध्यक्ष मिलता है या फिर किसी पावरफुल गुट के दबाव में आ कर अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के ऊपर थोप दिया जाएगा…?

रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुटबाजी पर एक नजर….


रायगढ़ ।  इस बार कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने यह स्पष्ट कहा है कि किसी भी जिले में अध्यक्ष पैराशूट लैंडिंग नहीं यानी उच्च नेताओं के इशारे पर नहीं बनाए जाएंगे इसलिए हर जिले के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है जो ब्लाक स्तर पर जा कर एक एक कार्यकर्ताओं से सलाह ले कर रिपोर्ट आला कमान को सौंपेंगे उसके बाद इसी रिपोर्ट के आधार पर ही अध्यक्ष का चयन किया जाएगा।

इसलिए रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए लाम्बा जी को प्रभारी बनाया गया है और वे प्रभारी स्वयं ब्लाक स्तर पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं से सलाह ले रहे है लेकिन कार्यकर्ता भी गुटबाजी के कारण खुलकर बोल पाने में अपने आपको असमर्थ पा रहे है। क्योंकि लगभग हर गुट के नेताओं की मौजूदगी आसपास देखी जाती है रायगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण के लिए अब तक 12 प्रत्याशी मैदान में है और हर प्रत्याशी को यह उम्मीद है कि इस बार वही अध्यक्ष बनेगा।

सूत्रों की माने तो रायगढ़ जिले में प्रदेश के कुछ दमदार नेताओं के चहेते भी है तो कुछ रायगढ़ जिले के खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री के गुट के माने जा रहे है। लेकिन इन सबमें अध्यक्ष पद के लिए 3 प्रत्याशी ही दमदार माने जा रहे है जिसमें नगेंद्र नेगी और विकास शर्मा पूर्व मंत्री उमेश पटेल गुट के बताए जा रहे है नगेंद्र नेगी पहले भी ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाए गए थे और इनके कार्यकाल को रायगढ़ के कार्यकर्ता भलीभांति देख चुके है और अब ऐसे में अगर इस बार भी अध्यक्ष बनाए जाते है तो इसका मतलब साफ है कि उमेश पटेल गुट हावी माना जाएगा। युवाओं की माने तो इस बार युवा चेहरे को ग्रामीण जिलाध्यक्ष बनाने की मांग दबी जुबान से की जा रही है।

विकास शर्मा कापू क्षेत्र के दमदार नेता माने जाते है और इनकी पकड़ धरमजयगढ़ क्षेत्र में अच्छी बताई जाती है, जिला पदाधिकारी भी रहे है ऐसे में अच्छा तजुर्बा भी है और उमेश पटेल के करीबी बताए जाते है।

और पुसौर क्षेत्र के दमदार नेता आकाश मिश्रा भी इस बार ग्रामीण जिलाध्यक्ष पद के लिए मैदान में है आकाश के बारे में जानकारों की माने तो ग्रामीण क्षेत्र से सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर निर्वाचित हुए थे इससे यह प्रतीत होता है कि आकाश मिश्रा ग्रामीण क्षेत्र के दमदार जनप्रतिनिधि है इसमें कोई संशय नहीं है। इस बार भी जिला पंचायत सदस्य के लिए अपनी किस्मत आजमाई लेकिन कांग्रेस के अंदर होने वाले गुटबाजी के कारण इस बार कुछ वोटो से हार का सामना करना पड़ा था।

बहरहाल अब देखना यह है कि सभी कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद कांग्रेस आला कमान क्या रिपोर्ट पहुंचती है और इस बार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ग्रामीण का ताज किसके सर पर सजता है। शायद इस बार गुटबाजी से ऊपर उठकर ग्रामीण कार्यकर्ताओं की जरूरत के अनुसार उन्हें अध्यक्ष मिलता है या फिर किसी पावरफुल गुट के दबाव में आ कर अध्यक्ष को कार्यकर्ताओं के ऊपर थोप दिया जाएगा…?

किरण बेरीवाल, गोकुलधाम, आशीर्वाद कालोनी, श्याम सुंदर कालोनी सहित पांच कॉलोनी अवैध

मरीन ड्राईव के लिए हुए टेण्डर की निविदा दर स्वीकृति के प्रस्ताव पर जमकर हंगामा
रायगढ़। नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक में उस वक्त काफी हंगामा मच गया, जब मरीन ड्राईव के लिए हुए टेण्डर की निविदा दर स्वीकृति के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने 20 प्रतिशत कम एसओआर की दर आने पर गुणवत्ता कैसी होग, पूछते हुए कहा कि इतने लोगों को बेघर करने के बाद सडक़ गुणवक्ता युक्त होनी चाहिए। इस पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि बेघर नहीं किया बल्कि हमने बाढ़ ग्रसित क्षेत्र से हटा कर उन्हें पक्के मकान में बसाया है। वहीं प्रश्नकाल में कांग्रेस सहित भाजपा के भी पार्षदों ने विभिन्न मुद्दों पर शहर सरकार सहित निगम प्रशासन को घेरा। वहीं जीएसटी रिफार्म पर प्रधानमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन देने के प्रस्ताव पर भी कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराया। हालांकि सामान्य सभा में सभी प्रस्ताव बहुमत की वजह से पास कर दिए गए।


नगर निगम के सामान्य सभा की बैठक मंगलवार को निगम सभाकक्ष में रखी गई थी। परिषद की बैठक के प्रथम प्रस्ताव न्यू शनि मंदिर रोड से लेकर छठ घाट तक नये मरीन ड्राईव विस्तार के लिए प्राप्त निविदा की दर स्वीकृति के लिए लाया गया, जिसमें 20 प्रतिशत कम एसओआर की राशि वाले निविदाकार की दर को तो सर्वसम्मति से पारित कर लिया गया, परंतु इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इतनी कम दर में ठेकेदार किस तरह गुणवत्ता देगा? वहीं सलीम ने इस बहाने से निगम द्वारा बनाई गई सडक़ों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सही रूप से मानिटरिंग नहीं होने से सभी सडक़ेंं उखड़ रही है। मरीन ड्राईव का हाल भी ऐसा ही न हो जाए।

वहीं प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सदन की कार्रवाई उस वक्त कुछ समय के लिए गरमा गयी जब नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने प्रगतिनगर में हुए तोडफ़ोड़ का मामला उठा दिया और नगर निगम पर लोगों को बेघर करने का आरोप लगा दिया। इसको लेकर महापौर और नेता प्रतिपक्ष के बीच जमकर नोकझोंक शुरू हो गई। महापौर जीवर्धन ने कहा कि किसी को बेघर नहीं किया गया है बल्कि सभी को बाढग़्रस्त क्षेत्र से हटाकर सभी को सर्वसुविधायुक्त पक्का मकान दिया गया है जबकि सलीम नियारिया का कहना था कि अगर तोड़-फोड़ से पहले उन्हें विस्थापित किया जाता तो अच्छा रहता। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी हंगामा मचा।

वहीं प्रस्ताव क्रमांक दो में समर्पण सेवा समिति द्वारा दिये गये आवेदन कोतरा रोड रामबाग के बगल वाले मार्ग का नामकरण सुदर्शन मार्ग किये जाने की मांग पर भी चर्चा उपरांत स्वीकृति की मुहर लगा दी गई और मार्ग का नाम आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक के एस सुदर्शन के नाम से किये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही एफसीआई गोदाम के पास किसान राईस मिल में प्रस्तावित ऑक्सीजोन व स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए 1266.69 लाख रूपए के हुए टेण्डर में आई निविदा दर में निगोसियेशन के बाद मेसर्स दीपक पाण्डेय रायपुर की 9.63 प्रतिशत कम एसओआर दर को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

सावित्री जिंदल सेतु नामकरण के निरस्त करने के प्रस्ताव पर खड़ा हुआ बखेड़ा
सर्किट हाउस रोड पर केलो नदी पर खर्राघाट में बने पुल से सावित्री जिंदल का नाम और केवड़ाबाड़ी चौक से ढिमरापुर चौक तक की सडक़ का नामकरण ओपी जिंदल के नाम से होने पर नामकरण हटाने के प्रस्ताव पर बखेड़ा खड़ा हो गया था तथा दोनों पक्षों के बीच आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गया। दरअसल, भाजपा के सभी पार्षदों ने तो इस प्रस्ताव पर एक स्वर में अपनी सहमति जता दी लेकिन कांग्रेस पार्षदों की ओर से नेता प्रतिपक्ष ने सावित्री जिंदल का नाम सेतु से हटाये जाने का विरोध किया। सलीम का कहना था कि केवड़ाबाड़ी चौक से ढिमरापुर चौक तक सडक़ के रखरखाव में कंपनी ने लापरवाही बरतते हुए नियम-शर्तों का पालन नहीं किया, जिसके कारण इस सडक़ से ओपी जिंदल का नाम हटाया जाना उचित है और कांग्रेस भी इसके लिए सहमत है मगर सावित्री जिंदल सेतु के लिए क्या नियम शर्ते लागू की गई थी, पहले सदन को इसकी जानकारी दी जाये, उसके बाद ही उनका नाम हटाया जाना उचित होगा। इस प्रस्ताव को लेकर भी कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बीच काफी बहस हुई लेकिन आखिरकार कांग्रेस के विरोध के बावजूद इस प्रस्ताव को भी बहुमत के साथ पास कर दिया गया।

जीएसटी रिफार्म पर धन्यवाद ज्ञापन के प्रस्ताव पर भी हुई तकरार
शहर सरकार ने सामान्य सभा में जीएसटी रिफार्म पर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए एक पत्र प्रेषित करने का प्रस्ताव लाया था। इस प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया ने आपत्ति जताते हुए सवाल किया कि जिस जीएसटी को आज कम करने की बात की जा रही है पहले इस बात का जवाब दें कि जीएसटी लागू किसने की थी ? क्या आज से 9 साल पहले लागू किया गया जीएसटी फार्मूला गलत था या फिर अब उसमें किये गये बदलाव में गलती है। नगर निगम के दुकान के किराये में भारी भरकम जीएसटी जोड़ कर वसूली की गई क्या वह रकम वापस होगी ? इस पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि जीएसटी कम करने से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। रायगढ़ की जनता को भी इस निर्णय से काफी राहत मिलेगी इसलिए धन्यवाद ज्ञापित किया जा रहा है। वहीं सलीम नियारिया ने कांग्रेस पार्षदों की ओर से प्रस्ताव पर अपना विरोध दर्ज कराया तथा बहुमत के आधार पर सभापति डिग्री लाल साहू ने प्रस्ताव पर स्वीकृति की मुहर लगा दी ।

प्रश्नकाल में कांग्रेस सहित भाजपा पार्षदों ने भी घेरा निगम प्रशासन को
प्रश्नकाल के लिए कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने कुल 27 सवाल लगाये थे, जिनमें से 16 प्रश्नों के जवाब सदन में प्रस्तुत किये गये। भाजपा पार्षद नारायण पटेल ने अधो संरचना मद की राशि दुसरे वार्ड में खर्च कर दिये जाने पर सवाल खड़े किया। नारायण पटेल ने जानना चाहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य के लिए अधोसरंचना मद से राशि शासन से स्वीकृत हुई थी, लेकिन उसमें से पुरी राशि का काम नहीं कराया गया और बची हुई राशि को दुसरे वार्ड में काम करवा दिया गया। मद परिवर्तन किस नियम के तहत किया गया ? वहीं भाजपा पार्षद महेश शुक्ला ने अवैध कालोनियों का मुद्दा उठाते हुए कितनी कालोनी अवैध है इसकी जानकारी मांगी थी। निगम प्रशासन की ओर से उन्हें किरण बेरीवाल, गोकुलधाम, आशीर्वाद कालोनी, श्याम सुंदर कालोनी सहित पांच कालोनी अवैध होने की लिखित जानकारी दी गई थी।

इस पर पुरक प्रश्न करते हुए महेश शुक्ला ने पुछा कि अवैध घोषित करने के बाद इन अवैध कालोनियों के विरूद्ध क्या कार्रवाई हुई? इस पर कार्यपालन अभियंता श्री लोहिया ने बताया कि इन कालोनियों को नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा दी गई शर्तों का पालन करने पर नियमितीकरण कर दिया गया। इस जवाब पर श्री शुक्ला ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कालोनाईजर जमीन को टुकड़ों मेेंं बांटते हुए बेचता है और पटवारी बिक्री नकल देता है जिसके बाद रजिस्ट्री भी होती है बावजूद इसके नगर निगम उक्त मकान को अवैध घोषित कर देता है। ऐसे में आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है लिहाजा इस समस्या का निराकरण करना आवश्यक है।

छाल क्षेत्र में सड़क निर्माण की मांग को लेकर OBC महासभा के संभाग उपाध्यक्ष मौन भूख हड़ताल पर

रायगढ़ । जिले के छाल क्षेत्र में सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर OBC महासभा के संभाग उपाध्यक्ष चैतूराम साहू ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एडू से छाल-नवापारा तक लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर वे 7 अक्टूबर की दोपहर से SECL गेट के सामने मौन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर SECL की भारी गाड़ियों के आवाजाही से सड़क पूरी तरह खराब हो चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। कई बार एडू-डोमनारा से नवापारा स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को रास्ता बदलना पड़ता है।

चैतूराम साहू ने बताया कि इस सड़क के निर्माण को लेकर वे पहले भी जुलाई महीने में भूख हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। निराश होकर उन्होंने 25 सितंबर को एसडीएम के नाम ज्ञापन देकर चेतावनी दी थी कि यदि सड़क निर्माण नहीं हुआ तो 7 अक्टूबर से वे फिर से भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।

अब चैतूराम साहू ने “मरते दम तक मौन भूख हड़ताल” शुरू कर दी है। उनके समर्थन में गांव के कई लोग भी आंदोलन स्थल पर मौजूद हैं। आंदोलनकारियों की मांग है कि चंद्रशेखरपुर पुल से छाल तक, धूल चौक खेदापाली से नवापारा छाल तक तथा चंद्रशेखरपुर-एडू पुल का शीघ्र मरम्मत और निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

एनटीपीसी लारा में मनाया जा रहा है स्वच्छता ही सेवा

रायगढ़। एनटीपीसी लारा द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2025 के अंतर्गत वृहद सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर दिनांक 23 सितम्बर 2025 को स्तनीय नवापारा साप्ताहिक मार्केट की सफाई की गई साथ ही छपोरा बाजार की सफाई श्री रवि शंकर, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) एवं श्री केशब चन्द्र सिंघा राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) की अगुवाई में वृहद सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के पश्चात डस्ट्बिन का वितरण किया गया। केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार सफाई इकाई की चिन्हित कर ही लंबी अवधि तक सफाई को बरकरार रखने के लिए नियमित अंतराल पर उस इकाई की देख रेख करना है। यह अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्तूबर 2025 तक मनाया जाएगा।

इस अभीयान की शुरुवाय 17 सितंबर को शुरू किया गया है। इस अवसर पर श्री केसीएस राय, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाया गया। साफ सफाई की महत्व को लोगों को आसानी से समझाने के लिए नुक्कड़ नाटक का मंचन ग्रामों में किया गया है। ताकि स्तनीय लोग साफ सफाई की जरूरत को रोज़मर्रा की जीवन में अनुपालन करें। इस पखवाड़ा के अंतर्गत सफाई कर्मचारियों की स्वस्थ्य जांच भी किया गया है ताकि किसी भी बीमारी की पहचान कर उसकी उपचार कर लोग स्वस्थ रहे।

रायगढ़ व्यापारी टीम की भागीदारी के साथ कैट छत्तीसगढ़ के नए कार्यालय का भव्य शुभारंभ!!

रायगढ़ ।  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के छत्तीसगढ़ चैप्टर ने रायपुर में अपने नए प्रदेश कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर कैट कनेक्ट ऐप और वेबसाइट का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी सहित रायगढ़ की व्यापारी टीम और विभिन्न व्यापारी संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ आह्वान को अपनाते हुए स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना जरूरी है। उन्होंने विदेशी कंपनियों की अनुचित व्यापार नीतियों का विरोध करते हुए कहा कि ये नीतियां छोटे व्यापारियों और स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं।

राष्ट्रीय चेयरमैन बृजमोहन अग्रवाल ने नए कार्यालय को अत्याधुनिक और सुसज्जित बताते हुए इसे कैट युवा टीम की मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय व्यापारियों के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करेगा। राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने इसे व्यापारियों के सशक्तिकरण का केंद्र करार देते हुए कहा कि यह कार्यालय व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नीतिगत चर्चाओं का केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में लॉन्च किए गए कैट कनेक्ट ऐप और वेबसाइट की सराहना की गई, जो व्यापारियों के लिए डिजिटल सुविधाएं प्रदान करेंगे। रायगढ़ की व्यापारी टीम ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। रायपुर के स्थानीय व्यापारी संघ, ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन, सराफा एसोसिएशन सहित कई अन्य व्यापारी संगठनों के सदस्य भी उपस्थित थे।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ के व्यापारी समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्थानीय व्यापार को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में कैट के प्रयासों को रेखांकित करता है।

रायगढ़ व्यापारी टीम की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे व्यापारी समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बना दिया, जो स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देने और स्थानीय व्यापारियों को सशक्त बनाने की दिशा में कैट के संकल्प को दर्शाता है।