Home Blog Page 15

कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग में क्षतिग्रस्त हिस्सों को उखाड़कर पुन: बनाने ठेकेदार को दिए गए निर्देश

ईई पीडब्ल्यूडी ने सड़क का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त स्पॉट्स किए चिन्हांकित, ठेकेदार से कहा खुद के व्यय पर करना होगा काम*

ठेकेदार के परफॉर्मेंस गारंटी में है सड़क

रायगढ़, 7 सितम्बर 2025।  कोड़ातराई से पुसौर होते हुए सूरजगढ़ जाने वाली सड़क का ईई पीडब्ल्यूडी श्री अमित कश्यप ने निरीक्षण किया। इस 8.30 कि.मी. लंबी सड़क में जल जमाव और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते करीब 600 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। निरीक्षण के दौरान ऐसे स्पॉट को चिन्हांकित करते हुए इन हिस्सों को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश ठेकेदार को देते हुए जल्द से जल्द काम शुरू करने के लिए कहा गया।
            इस बारे में जानकारी देते हुए ईई पीडब्ल्यूडी श्री कश्यप ने बताया कि कोड़ातराई-पुसौर-सूरजगढ़ मार्ग जिसकी लंबाई 8.30 कि.मी. है, इसका उन्नयन किया गया था। निरीक्षण में कुछ स्थान पर मार्ग के किनारे स्थित जल भराव का निकासी नहीं होने एवं निर्माण के समय भारी वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त होना पाया गया है। क्षतिग्रस्त विभिन्न भागों की कुल लंबाई लगभग 600 मी.है। यह सड़क वर्तमान में ठेकेदार के परफॉर्मेंस गारण्टी के अंतर्गत है। क्षतिग्रस्त हुए भाग को ठेकेदार के स्वयं के व्यय पर उखाड़कर पुन: निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं, अन्यथा अनुबंध के प्रावधानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी

रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त, वित्त मंत्री ने भू-आबंटन का दस्तावेज सौंपा

रायगढ़ में बनेगा पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब, रायगढ़ प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में हर्ष

भवन के लिए भूखंड आबंटित की प्रक्रिया पूर्ण होने पर प्रेस क्लब ने जताई कृतज्ञता, वित्त मंत्री का जताया आभार

रायगढ़। रायगढ़ प्रेस क्लब के नये भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक व प्रदेश के संवेदनशील वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की सार्थक पहल के कारण प्रेस क्लब रायगढ़ के भवन निर्माण हेतु भूमि आबंटन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गयी है। आबंटित भूखण्ड की विधिवत रजिस्ट्री हो चुकी है। रायगढ़ प्रेस क्लब भवन के लिए आबंटित भूखंड की रजिस्ट्री का दस्तावेज वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सचिव को सौंपा। इसी क्रम में रायगढ़ स्थित वित्त मंत्री निवास में श्री चौधरी को प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमन्त थवाईत, सचिव नवीन शर्मा एवं उपाध्यक्ष राजेश जैन ने प्रेस क्लब की ओर से कृतज्ञता पत्र सौंप कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर  प्रेस क्लब प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश जैन की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
रायगढ़ में पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन की मांग लंबे अर्से से की जा रही थी। रायगढ़ प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित होने के साथ ही प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत के नेतृत्व में प्रेस क्लब भवन का निर्माण कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। प्रेस क्लब की बैठक में पारित प्रस्ताव में यह संकल्प लिया गया है जल्द से जल्द पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए शासन से भूमि आबंटन की मांग की जाए। साथ ही रायगढ़ के पत्रकारों के लिए आवासीय कॉलोनी और प्रेस काम्प्लेक्स के लिए भी सार्थक पहल की जाए। ज्ञात हो कि प्रेस क्लब भवन के लिए भूमि आबंटन को लेकर प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत के नेतृत्व नये सिरे शासन स्तर पर प्रयास प्रारंभ हुआ।
इसी तारतम्य में विगत दिनों प्रेस क्लब की ओर से हेमन्त थवाईत, नवीन शर्मा व पुनीराम रजक ने रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के समक्ष अपनी वर्षों पुरानी इस मांग के संदर्भ में उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराया और उनसे भूमि आबंटित करवाने का आग्रह किया। रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने प्रेस बिरादरी की बातों को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल इस संबंध में निर्देश जारी किये। उनकी त्वरित पहल व सार्थक सहयोग के कारण रायगढ़ प्रेस क्लब के भूमि आबंटन की बहुप्रतीक्षित माँग द्रुतगति से पूर्ण हो गयी।

प्रेस क्लब भवन के भूखंड के लिए अध्यक्ष – सचिव ने दिए तीन -तीन लाख

प्रेस क्लब भवन के लिए भूखंड आबंटन होने के उपरांत निर्धारित राशि जमा कराने प्रेस क्लब ने किसी तरह का चंदा नहीं किया। खास बात यह रही कि स्थानीय स्तर पर लोगों से सहयोग राशि लेने के बजाय प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत और सचिव नवीन शर्मा ने तीन -तीन लाख रुपए प्रेस क्लब को देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया। और निर्धारित राशि जमा कराकर भूखंड का पट्टा जारी कराने और रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूर्ण कराया। प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं सचिव के इस सराहनीय पहल की प्रेस क्लब के सदस्यों मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

विधायक मद से ओपी चौधरी देंगे 30 लाख

प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 20 लाख  देने की घोषणा की गई थी। धन्यवाद ज्ञापन के दौरान ही ओपी चौधरी ने भी भवन निर्माण हेतु विधायक निधि से 30 लाख रुपये देने की घोषणा की। और इस संबंध में निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। उन्होंने यह भी कहा कि भवन निर्माण हेतु ड्रॉइंग-डिजाइन आप अपनी जरूरत के हिसाब से बनवा लीजिये और अच्छे से अच्छा भवन बनवाइये। आवश्यकता पड़ने पर आर्किटेक्ट भी मुहैय्या करवाने की बात भी श्री चौधरी ने कही। ओ पी चौधरी के उदार सहयोग व आत्मीय व्यवहार से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल सहित रायगढ़ के पत्रकारगण बेहद प्रसन्न हैं। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थितजनों को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने पर पत्रकारों में हर्ष
रायगढ़ जिला मुख्यालय में लंबे अर्से से पूर्ण सुविधा युक्त प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग की जाती रही है, लेकिन बात सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित रही। प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत के नेतृत्व में सचिव नवीन शर्मा और कोषाध्यक्ष पुनीराम रजक ने इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रयास शुरू किया। भूमि आबंटन के संबंध में विभाग में आवश्यक दस्तावेज जमा कराने से लेकर अन्य आवश्यक कार्य में अपना ज्यादा से ज्यादा समय दिया, जिससे विभागीय प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण कराई जा सके। रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री श्री चौधरी के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों ने पूर्ण सहयोग करते हुए प्रकिया को पूर्ण कराने में मदद की। प्रेस क्लब के अन्य सदस्य भी प्रक्रिया को पूर्ण करने में अपने स्तर पर प्रयासरत रहे। और इस तरह समग्र प्रयास से भूमि आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने और भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने से समस्त पत्रकारों में हर्ष का माहौल है।

नवरात्रि पर्व पर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन

रायगढ़ प्रेस क्लब को डिग्री कालेज रोड पर आबंटित भूखंड पर भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन नवरात्रि पर्व के दौरान कराए जाने की संभावना है। प्रेस क्लब की ओर से फिलहाल निश्चित तिथि निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जारी है कि शुभ मुहूर्त पर नवरात्रि पर्व के दौरान प्रेस क्लब भवन निर्माण का भूमिपूजन कर निर्माण की आधारशिला रखी जाएगी। बताया जाता है कि प्रशासन द्वारा भवन निर्माण की एजेंसी निर्धारित कर अन्य प्रकिया पूर्ण करा ली  जाएगी और उसके उपरांत नवरात्रि पर्व के दौरान शिलान्यास कराया जा सकता है।

नगर पंचायत का गजब कारनामा, प्रतीक्षालय तोडक़र होटल व्यवसायी को फायदा कॉम्प्लेक्स पूरा बना ही नहीं, हो गया आवंटन

रायगढ़। लैलूंगा नगर पंचायत क्षेत्र में पारदर्शिता और नियमों पर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर पंचायत ने जिस प्रतीक्षालय को यात्रियों के लिए बनाया था, उसे तोडक़र कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन हैरत की बात यह है कि कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ और चर्चा यह है कि तीन दुकानें पहले ही एक होटल व्यवसायी को आवंटित कर दी गई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत ने नियमों को ताक पर रखकर यह खेल किया गया है सामान्य प्रक्रिया के अनुसार,किसी भी नए कॉम्प्लेक्स के निर्माण से पहले टेंडर की प्रक्रिया होती है जिसे अखबारों में निविदा जारी करना होता है जिसे पंजीकृत ठेकदारों द्वारा प्रक्रिया का पालन करते हुए बोली के अनुसार टेंडर मिलता है परंतु यहां कुछ अलग ही हुआ है जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य से पहले कोई निविदा नहीं निकाली गई न हो टेंडर की प्रक्रिया हुई और निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया कार्य पूरा होने वाला है टोटल तीन कॉम्प्लेक्स निर्माण हुए है निर्माण स्थल पर यात्री प्रतीक्षालय था उसे तोड़ तोड़ कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया गया है जानकर बता रहे है कि यह कॉम्प्लेक्स का निर्माण सीधे होटल व्यवसायी को लाभ पहुँचाने के लिए किया गया है।
परिषद की बैठक में प्रस्ताव हुआ कि नहीं यह बड़ा सवाल
निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी लेने नगर पंचायत के इंजीनियर अमित एक्का से फोन के माध्यम से जानकारी लिया गया तो बताया गया कि परिषद की बैठक नहीं हुई है न ही टेंडर हुआ है निविदा की जानकारी नहीं है मुख्य नगरपालिका अधिकारी ही निर्माण कार्य के संबध में जानकारी बता पाएंगे यह एक गंभीर विषय है कि नगर पंचायत के इंजीनियर को निर्माण कार्य के बारे कोई जानकारी नहीं होता अपने आप कई तरह के संदेह को जन्म देता है आखिर इस निर्माण कार्य के लिए अलग से कोई इंजीनियर बुलाया जाएगा ले आऊट सहित मूल्यांकन संबधित कार्य के लिए या आधिकारियों के मनमानी का नतीजा है कि इंजीनियर को पता नहीं या मामले की नजाकत को भांपते हुए इंजीनियर ने दूरी तो नहीं बना ली है। इधर,जिस होटल व्यवसायी को कॉम्प्लेक्स देने की चर्चा जोरो पर है,उस पर पहले से ही आरोप है कि उसने प्रतीक्षालय के पीछे की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर होटल खड़ा कर लिया है अब उसी से सटे कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराकर पूरा ढांचा बड़े होटल में तब्दील किया जा रहा है जो चर्चा का विषय बना हुआ है
ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि नगर पंचायत खुलेआम नियमों का उल्लंघन कर रही है। आम व्यापारियों को अवसर देने के बजाय मिलीभगत से चुनिंदा लोगों को फायदा पहुँचाया जा रहा है।
प्रतीक्षालय को तोडऩे का प्रमिशन भी संदेह के घेरे में
इस पूरे मामले में नगर पंचायत की भूमिका सवालों के घेरे में है। क्योंकि जिस प्रतीक्षालय को तोड़ गया है उसको तोडऩे का नियम क्या है और किसने आदेश दिया है यह एक संदेह के घेरे में है चुकी जानकातो का कहना है कि प्रतीक्षालय को तोडऩे का बहुत सारे नियम होते है उसमें नगर पंचायत की भूमिका सवालों के घेरे में है अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस गड़बड़ी पर कब तक चुप्पी साधे रहते हैं और क्या जांच की मांग उठती है।
क्या कहते है इंजिनियर
प्रतीक्षालय को तोडऩे के सम्बद्ध में परिषद की बैठक नहीं हुई है कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए टेंडर नहीं हुई न निविदा जारी हुआ है बाकी सब सीएमओ मैडम बता पाएंगी

अंडर 23 व सीनियर का ट्रायल 7 सितंबर को टी-20 व टेस्ट मैच के लिए होगा चयन
क्रिकेट लोगो

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश व सीएससीएस के आदेश अनुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 व सीनियर खिलाडिय़ों का ट्रायल स्थानीय रायगढ़ स्टेडियम में 7 सितंबर को प्रात:  8:30 बजे से लिया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता को चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को रायगढ़ स्टेडियम में प्रात: 8 बजे से पहुंचने को कहा गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।
    यह है अन्य नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा।  राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 20-20 खिलाडियों को  सीएससीएस के निर्देश पर अंतिम रूप से आगे भेजा जाएगा। फिलहाल अंतरिम टीम का गठन होगा। सभी नये खिलाडियों को ट्रायल पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, 6 साल की मार्कशीट , तत्काल की फोटो के साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी जमा करवाएं। जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात:11:30 से 1:00 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। ट्रायल के समय अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी लिंक मोबाईल नंबर के साथ लेकर आए। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडियों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
ट्रायल की उम्र एवं फीस
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए अंडर 23 व सीनियर के प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु 200 रुपये शुल्क रखा गया है। जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर 23 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 रखी गई है। अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्मे हैं।

जीएसटी सुधार: वित्तमंत्री ने मानी कैट की सलाह, व्यापारियों और आम जनता को मिली बड़ी राहत

कपड़े, जूते, किराना, दवाइयां समेत कई वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में कटौती 

रायगढ़ । कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) रायगढ़ इकाई ने केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी और टैक्स स्लैब में किए गए व्यापक सुधारों का स्वागत किया है। कैट ने इन बदलावों को ऐतिहासिक और क्रांतिकारी बताते हुए व्यापारियों, मध्यम वर्ग और आम जनता के लिए राहतकारी कदम करार दिया। 

कैट रायगढ़ इकाई के संरक्षक श्री पवन बसंतानी, श्री रामनिवास मोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश जेठानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील अग्रवाल (वकील), महामंत्री श्री रवि सुखेजा, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री सुरेश रोरा, उपाध्यक्ष श्री संजय रतेरिया, मंत्री श्री सत्यराम साहू, युवा कैट के अध्यक्ष श्री कमलेश मोटवानी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितेश शर्मा, महामंत्री श्री अभिषेक गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री त्रिलोक आहूजा, उपाध्यक्ष श्री हितेश बत्रा, मंत्री श्री प्रकाश मेहानी, मंत्री श्री विजय खत्री, श्री भरत बलेचा, तथा जिला अध्यक्ष श्री किशोर तलरेजा ने संयुक्त रूप से वित्तमंत्री का आभार व्यक्त किया और व्यापारियों व आम जनता को बधाई दी। 

किन वस्तुओं पर मिली राहत?
नए सुधारों के तहत कई आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी दरों में कटौती की गई है। कपड़े और रेडिमेड गारमेंट्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया गया है। इसके अलावा, जूते, मनिहारी, किराना, मोटरसाइकिल, छोटी कारें, मेडिकल दवाइयां, इलेक्ट्रॉनिक्स, कृषि दवाइयां, टाइल्स सहित कई अन्य वस्तुओं पर भी टैक्स में राहत दी गई है। इन कदमों से मध्यम वर्ग को रोजमर्रा के खर्चों में बड़ी बचत होगी। 

व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए वरदान
श्री पवन बसंतानी और श्री रामनिवास मोड़ा ने कहा, “वित्तमंत्री ने कैट की सलाह को गंभीरता से लेते हुए यह क्रांतिकारी कदम उठाया है। कम टैक्स दरों से उपभोक्ता अधिक खरीदारी करेंगे, जिससे व्यापारियों की बिक्री बढ़ेगी और बाजार में मांग को गति मिलेगी।” उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। 

आर्थिक वृद्धि को मिलेगा बढ़ावा
कैट रायगढ़ इकाई का मानना है कि ये सुधार न केवल व्यापारियों को ताकत देंगे, बल्कि उपभोक्ता खर्च बढ़ने से औद्योगिक उत्पादन और रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे देश की जीडीपी में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिरता को बल मिलेगा। 

कैट ने सभी व्यापारियों और नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की और वित्तमंत्री श्रीमती सीतारमण के नेतृत्व में सरकार के इस दूरदर्शी फैसले की एक बार फिर प्रशंसा की।

अंडर 23 व सीनियर का ट्रायल 7 सितंबर को टी-20 व टेस्ट मैच के लिए होगा चयन क्रिकेट लोगो

रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश व सीएससीएस के आदेश अनुसार जिला क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 23 व सीनियर खिलाडिय़ों का ट्रायल स्थानीय रायगढ़ स्टेडियम में 7 सितंबर को प्रात:  8:30 बजे से लिया जाएगा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ खिलाड़ी पंकज बोहिदार एवं अभिषेक गुप्ता को चयनकर्ता के रूप में नामित किया गया है। सभी खिलाडिय़ों को रायगढ़ स्टेडियम में प्रात: 8 बजे से पहुंचने को कहा गया है। संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाडिय़ों को शामिल होने की अपील की है।
यह है अन्य नियमावली
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि सभी खिलाडिय़ों को अपनी कीट लानी होगी तथा सफेद ड्रेस में आना होगा।  राज्यस्तरीय टूर्नामेंट हेतु 20-20 खिलाडियों को  सीएससीएस के निर्देश पर अंतिम रूप से आगे भेजा जाएगा। फिलहाल अंतरिम टीम का गठन होगा। सभी नये खिलाडियों को ट्रायल पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन करवाने का निर्देश दिया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन के खिलाड़ी ट्रायल में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्टे्रशन के लिए ओरिजनल प्रमाण पत्र व डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र, मेनूवल जन्म प्रमाण पत्र, पीवीसी आधार कार्ड, 6 साल की मार्कशीट , तत्काल की फोटो के साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी जमा करवाएं। जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में प्रात:11:30 से 1:00 व शाम 5:00 से 8:30 बजे तक आकर करवा लें। ट्रायल के समय अपने आधारकार्ड की फोटो कॉपी लिंक मोबाईल नंबर के साथ लेकर आए। विस्तृत जानकारी जिला क्रिकेट संघ के कार्यालय से ली जा सकती है। जिन खिलाडियों ने डिजीटल जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है वह अनिवार्य रूप से मैच से पूर्व बना लें। ताकि प्रतियोगिता में शामिल हो सके।
ट्रायल की उम्र एवं फीस
सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए अंडर 23 व सीनियर के प्रत्येक खिलाड़ी के पंजीयन हेतु 200 रुपये शुल्क रखा गया है। जो मैदान पर ही ट्रायल के पूर्व लिया जाएगा। अंडर 23 के लिए कट ऑफ डेट 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 रखी गई है। अर्थात वहीं खिलाड़ी इसमे शामिल हो सकते हैं जो 1 सितंबर 2003 से 31 अगस्त 2007 के बीच जन्मे हैं।

एनटीपीसी लारा द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत छात्रों को स्कूल बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतलों का वितरण


रायगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, एनटीपीसी लारा ने 1 सितंबर 2025 को रेंगालपाली और देवलसुरा सरकारी मध्य और प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों को स्कूल बैग, स्टेशनरी किट और पानी की बोतलें प्रदान करने के लिए एक वितरण अभियान का आयोजन किया। यह पहल एनटीपीसी लारा के चल रहे कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) प्रयासों का हिस्सा है जिसका उद्देश्य युवा छात्रों के लिए एक अनुकूल और सहायक शिक्षण वातावरण तैयार करना है।
इस कार्यक्रम में एनटीपीसी लारा के अपर महाप्रबंधक-सतर्कता श्री हरि शंकर पटेल भी उपस्थित थे, जिन्होंने सामग्री वितरित की और छात्रों को समर्पण और उत्साह के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
बैग, स्टेशनरी और पानी की बोतलों जैसी आवश्यक शैक्षिक सामग्री की आपूर्ति करके, एनटीपीसी लारा स्कूली बच्चों की बेहतर उपस्थिति और बेहतर एकाग्रता में योगदान देने वाली प्रमुख आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। यह पहल स्थानीय समुदायों को सशक्त बनाने और भावी पीढ़ी के समग्र विकास को बढ़ावा देने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
श्री हरि शंकर पटेल ने अपने संवाद के दौरान, व्यक्तिगत और सामुदायिक विकास की नींव के रूप में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला और आस-पास के गाँवों के बच्चों की शैक्षिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एनटीपीसी लारा के समर्पण को दोहराया। श्री पटेल ने हमारे जीवन में सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। एक जिम्मेदार सार्वजनिक उपक्रम के रूप में एनटीपीसी निवारक सतर्कता को अत्यधिक महत्व देता है और इसी के तहत निवारक सतर्कता पर तीन महीने का अभियान चलाया जा रहा है।
शिक्षकों और स्कूल प्राधिकारियों ने एनटीपीसी लारा को उनके निरंतर सहयोग के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया, जिससे छात्रों और शिक्षकों दोनों का मनोबल बढ़ा है।
कार्यक्रम का समापन बच्चों के चेहरों पर मुस्कान के साथ हुआ, जो नई स्कूल सामग्री पाकर उत्साहित थे।

स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर गंभीर नहीं शहर सरकार – शाखा यादव….. पूछा क्यों मेंटेनेंस सामग्री का शीघ्रता से इंतजाम नहीं कर रहा निगम प्रशासन

रायगढ़ ।  निगम द्वारा शहर वासियों की मूलभूत सुविधा को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री शाखा यादव ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रायगढ़ के निगम क्षेत्र में लगभग अधिकांश वार्डों से जानकारी मिल रही है कि वहां की स्ट्रीट लाइटे बंद पड़ी हैं जिसकी शिकायत करने पर भी सुधार नहीं हो पा रहा है।
शाखा यादव ने मेंटेनेंस में निगम प्रशासन की कोताही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विज्ञप्ति में कहा कि पूर्व में ,EESL के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने v रिपेयरिंग व मेंटेनेंस का करार किया गया था जिसकी अवधि पूर्ण होने के बाद वर्तमान में रिपेयरिंग व मेंटेनेंस के लिए तीन बार टेंडर हो चुके हैं लेकिन प्रक्रिया पूर्ण न होने के कारण आज ये स्थिति है कि शहर के अधिकांश वार्डों की स्ट्रीट लाइटे खराब है व अंधेरे में डूब चुके है पर रिपेयरिंग सामग्री उपलब्ध न होने की वजह से लोग मूलभूत सुविधा से वंचित हो रहे हैं पर निगम प्रशासन ट्रिपल इंजन की सरकार में बेहतर सुशासन देने की बात कर कोरी वाहवाही बटोर रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की बयार

14 से अधिक गांवों में सीसी रोड निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

जशपुर। लंबे समय से ग्रामीणों की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की पहल और अनुमोदन से जशपुर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सीसी रोड निर्माण कार्यों की तकनीकी स्वीकृति मिल गई है।

ग्रामीण अंचलों में मूलभूत सुविधाओं की कमी को देखते हुए यह निर्णय जनहित में लिया गया है। सालिक साय ने विभाग के उच्च अधिकारियों से निरंतर संवाद कर ग्रामीणों की पुरानी मांग को पूरा कराया। अब निर्माण कार्य शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।
जनता में खुशी की लहर
निर्माण कार्यों की स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना है कि इन सड़कों के बनने से गाँवों का चेहरा बदलेगा और आने-जाने में आसानी होगी।
अध्यक्ष की पहल से बढ़ेगा विकास
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा –
“छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सुशासन से विकास को गति मिल रही है। ग्रामीण अंचलों का सर्वांगीण विकास हमारी प्राथमिकता है। जनता की मांगों को प्राथमिकता देकर ही यह स्वीकृति दिलाई गई है। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय लगातार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं और जिले की जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
ग्राम पुसरा में सारूकछार सामुदायिक भवन से चौक तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम पुसरा 02 में मेनरोड से अजय घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम टांगरगाँव में खखरी झरिया उपरांव बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य
कांसाबेल में गन्झुटोली बस्ती में सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम बटूराबहार में गांधी चौक से बस्ती पंहुचमार्ग पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम बालाझार में गांधी चौक से बस्ती पंहुचमार्ग पर सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम पंडरीपानी में खजरी मार्ग में सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम सरईटोला में पहलापारा में सी.सी. रोड निर्माण कार्य
शेखरपुर में तुरीखार में सी.सी. रोड निर्माण कार्य
कछार में मेनरोड से गुडी घर तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
महेशपुर में बैगापारा से सरना तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
कुकरी चोली में मुख्यमार्ग से सुखबासुपारा तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
बंधनपुर में मुख्यमार्ग से गुलाब बस्ती तक सी.सी. रोड निर्माण कार्य
ग्राम बिलड़ेगी में सर्किल घर से सलिहापारा तक सी.सी. रोड स्वीकृत हुवा है

खरसिया नगर पालिका परिषद में बड़ा फर्जीवाड़ा! भाजपा पार्षद का जाति प्रमाण पत्र संदिग्ध, अधिकारी मौन!

रायगढ़ ।खरसिया नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 9 से भाजपा पार्षद द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर चुनाव जीतने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस गंभीर आरोप की भनक राजस्व विभाग के आला अधिकारियों तक पहुँच चुकी है, फिर भी तहसील स्तर पर जाँच जानबूझकर अधर में लटकाई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सत्ता के दबाव में अधिकारी कार्रवाई करने से बच रहे हैं। निर्वाचन का मामला बताकर पल्ला झाड़ना उनकी मजबूरी नहीं, बल्कि साफतौर पर राजनीतिक दबाव का नतीजा है। यही कारण है कि महीनों बीत जाने के बावजूद न तो जाँच शुरू हुई और न ही फर्जी प्रमाण पत्र की सच्चाई सामने आ सकी।

नागरिकों और सामाजिक संगठनों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही इस घोटाले का खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन, धरना और उच्च न्यायालय तक शिकायत की जाएगी।
अब बड़ा सवाल यही है—क्या अधिकारी सत्ता के डर से चुप रहेंगे या सच सामने लाकर जनता को न्याय दिलाएंगे?