NTPC लारा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) प्रोग्राम – शीत कालीन फॉलोअप वर्कशॉप को कामयाबी से दिनांक 28.12.2025 को खत्म किया। इस इवेंट में प्रेरिता महिला समिति (PMS) की अध्यक्षा श्रीमती अनुराधा शर्मा के साथ समिति के दूसरे सीनियर मेंबर, पेरेंट्स और GEM पार्टिसिपेंट्स मौजूद थे।
रायगढ़। इस सेरेमनी में जवान लड़कियों का टैलेंट और कॉन्फिडेंस दिखा, जिन्होंने कल्चरल थीम पर एक शानदार डांस किया, जिसके बाद रैंप वॉक किया गया। पार्टिसिपेंट्स ने अपने अनुभव को साझा किया और वर्कशॉप ऑर्गनाइज़ करने के लिए NTPC लारा का शुक्रिया अदा किया, जिसने उनकी ज़िंदगी पर काफी असर डाला है। श्रीमती अनुराधा शर्मा ने स्टूडेंट्स को मोटिवेशनल विचारों से इंस्पायर किया, उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और एक मज़बूत इंसान बनने के लिए हिम्मत दी। बच्चों ने वर्कशॉप के दौरान तैयार किए गए आर्ट और क्राफ्ट मटीरियल भी दिखाए, जिससे उनकी क्रिएटिविटी और स्किल्स का पता चला। इस इवेंट में NTPC लारा का जवान लड़कियों को मज़बूत बनाने और उनके पूरे डेवलपमेंट को बढ़ावा देने का कमिटमेंट दिखाया गया। ऑर्गनाइज़ेशन GEM जैसे इनिशिएटिव्स के ज़रिए कम्युनिटी को सपोर्ट करना जारी रखे हुए है, जिससे आने वाले कल के लिए एक बेहतर भविष्य बनता है।
लाखों रुपए नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की आशंका, पुलिस को मकान मालिक के आने का इंतजार रायगढ़। इन दिनों जिले में पड़ रही कडक़ड़ाती ठंड के बीच चोरों ने सुने मकानों की रैकी कर घटना को अंजाम देने में लगे हुए हैं। ऐसे में बीती रात रिहायशी कालोनी में अज्ञात चोरों ने एक सुने मकान के खिडक़ी का ग्रील तोडक़र अंदर घुसे और बेडरूम से लाखों रुपए नकद व सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए हैं, लेकिन अभी तक मकान मालिक के नहीं आने के कारण चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों जिले में पड़ रही भीषण ठंड के बिच कोतवाली थाना क्षेत्र के रिहायशी कालोनियां चोरों के लिए महफुज जगह बन गया है। इससे चोर जहां दिन के समय रेंकी करते हैं तो वहीं रात होते ही बड़े आराम से घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को कानों कान खबर नहीं लग पाने से चोर पुलिस के पहुंच से काफी दूर नजर आ रहे हैं। ऐसे में बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के ढिमरापुर बाइपास रोड स्थित फ्रेंड्स कालोनी के मकान नंबर-19 निवासी आलोक अग्रवाल पिता बजरंग अग्रवाल श्रीराम हाईटेक (फर्नेस प्लांट) का संचालक पुत्र है। जो विगत 27 दिसंबर को अपने मकान में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ रायपुर गया हुआ है। ऐसे में आलोक अग्रवाल को 29 दिसंबर को वापस रायगढ़ लौटना था, इससे उसने घर में काम करने वाली बाई को फोन करके बोला कि आज घर की साफ-सफाई कर देना, क्योंकि शाम तक सभी लोग वापस लौट आएंगे। ऐसे में बाई ने सोमवार को दोपहर करीब 12 से एक बजे के बीच घर की सफाई करने के लिए पहुंची और बाहर में लगे ताला को खोलकर दरवाजा को अंदर की तरफ ढकेली लेकिन दरवाजा नहीं खुला, ऐसे में उसे लगा की कहीं दरवाजा जाम हो गया होगा, इस कारण नहीं खुल रहा है। जिससे इसकी जानकारी आलोक अग्रवाल की पत्नी को फोन से बताई, तो उसने बाई को बोली कि तुम वहीं पर रूको हम किसी को भेजते हैं। ऐसे में आलोक अग्रवाल अपने साला को फोन कर वहां भेजा, इससे उसने भी दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला, इससे बाई और उसका साला मकान के बाहर से जायजा लिया तो पीछे की तरफ के खिडक़ी का ग्रील निकला हुआ था। जिससे अनहोनी की आशंका पर उसने टूटे हुए खिडक़ी से बाइ को अंदर भेजा तो बाई ने देखा की अलोक के बेडरूम का भी ताला टूटा है, साथ ही मेन गेट अंदर से बंद था, जिससे उसके खोलने पर अंदर जाकर देखे तो सभी कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। इससे उसके साला ने कोतरारोड निवासी आलोक अग्रवाल के पिता बजरंग अग्रवाल को इसकी सूचना दी। जिससे बजरंग अग्रवाल व उसके परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। इससे पुलिस मौके पर पहुंची और अगल-बगल जांच किया तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने खिडक़ी के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है, लेकिन मकान मालिक के नहीं होने से कितने की चोरी हुई है,इसका खुलासा नहीं हो सका। ऐसे में अब पुलिस ने मकान को फिलहाल सील कर दिया है, ताकि मकान मालिक के आने के बाद किनते की चोरी हुई है, इसका खुलासा हो सके। वहीं जिस तरह से बेडरूम व अन्य कमरे का समान बिखरा हुआ है और ताले टूटे थे, उससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाखों के जेवरात व नकदी की चोरी हुई होगी।
स्नीफर डॉग की ली गई मदद घटना के बाद पुलिस ने स्नीफर डॉग लेकर घटना स्थल पहुंची थी, जहां काफी जांच करने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला, जिससे यह बताया जा रहा है कि मंगलवार को बिलासपुर से एक्सपर्ट डॉग को बुलाया जाएगा, जो घटना की जांच कर सुराग लगाने की कोशिश करेगा।
रात्री गस्त पर उठ रहे सवाल उल्लेखनीय है कि जब से ठंड बढ़ा है तब से शहर में पुलिस गस्त लगभग बंद हो गई, जिसके चलते रात होते ही असमाजिक तत्व जहां सक्रिय हो गए हैं तो वहीं चोर भी घटना को अंजाम अराम दे रहे हैं। पिछले 48 घंटे के अंतराल में लगतार शहर में दो बड़ी चोरी की घटना प्रकाश में आई है ,जिससे पुलिस की रात्रिकालीन गस्त पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। साथ ही इन दिनों यह भी देखने को मिल रहा है कि रात के 12 बजते ही कोतवाली थाना का गेट भी बंद हो जाता है, जिसे देख असमाजिक तत्व बेखौफ होकर अपने मनसुबों पर कामयाब हो रहे हैं।
पथराव से एसडीओपी, टीआई सहित कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस वाहन में आगजन
रायगढ़। रायगढ़ जिले के ग्राम लिबरा के सीएचपी चौक में आज उग्र भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एसडीओपी, टीआई सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। उग्र लोगों ने पुलिस वाहन और एंबुलेंस में आग भी लगा दी।
इस संबंध में पुलिस द्वारा जारी बयान में बताया गया कि 8 दिसंबर 2025 को धौराभाठा में हुई जनसुनवाई के विरोध में सेक्टर 1 कोल ब्लॉक के अंतर्गत प्रभावित 14 ग्रामों के ग्रामवासी द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2025 से धरने पर बैठे हैं जिस पर आज दिनांक 27/12/2025 को सुबह 9 बजे के आस-पास लगभग 300 लोगों की भीड़ थी,उनमें से कुछ लोगों के द्वारा सड़क पर बैठकर सामान्य आवागमन को बाधित किया जा रहा था। जिसके लिए सुबह 10 बजे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, एडिशनल एसपी के द्वारा लोगों को समझाइश देकर वापिस उन्हें धरना के लिए लगाए गए टेंट पर वापस करा दिया गया।
समय-समय पर भीड़ उग्र होती रही तथा सामान आवागमन को बाधित करने का प्रयास करती रही। उक्त भीड़ को एसडीएम घरघोडा व पुलिस अधिकारियों द्वारा लाउडस्पीकर से उन्हें बार बार समझाइश तथा शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन हेतु अपील की जा रही थी। लगातार आस-पास के गांवों से लोग जमा होते जा रहे थे जिनकी संख्या लगभग 1000 के आस-पास थी।
अचानक लगभग दोपहर ढाई बजे भीड़ बेकाबू हो गई और बैरियर को तोड़ते हुए पत्थर एवं डंडों से वहां उपस्थित पुलिस पर टूट पड़ी। उपद्रवी भीड़ ने जमकर लाठी डंडे बरसाए। जिससे एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी तमनार कमला पुसाम तथा एक आरक्षक को गंभीर चोट आई तथा कई पुलिस के जवान और महिला आरक्षक घायल हैं, जिन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। अनियंत्रित भीड़ द्वारा मौके पर पुलिस की बस, जीप, एंबुलेंस को आग लगा दी गई तथा कई शासकीय वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके पश्चात अनियंत्रित भीड़ जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट सीएचपी की ओर बढ़कर अंदर घुसकर कन्वेयर बेल्ट तथा दो ट्रैक्टर व अन्य वाहन को आग लगा दी गई तथा ऑफिस में भी उत्पात मचाकर तोड़फोड़ की गई।
भीड़ को समझाइश देने के लिए विधायक लैलूंगा विद्यावती सिदार, कलेक्टर रायगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के द्वारा मौके पर जाने पर भीड़ उग्र होते हुए पथराव किया गया तथा पुनः सीएचपी प्लांट की ओर जाकर प्लांट के अंदर आगजनी की घटना की गई।
स्वच्छ पर्यावरण हमारा अधिकार” – रामचंद्र शर्मा* *नवनिर्माण संकल्प समिति चलाएगी हस्ताक्षर* रायगढ़।औद्योगिक प्रदूषण, बिगड़ती हवा–पानी की गुणवत्ता और लगातार गहराती स्वच्छता की समस्या के खिलाफ रायगढ़ में एक सशक्त जनआंदोलन की शुरुआत हो गई है। रायगढ़ के प्रसिद्ध शिक्षाविद समाजसेवी रामचंद्र शर्मा के नेतृत्व में नवनिर्माण संकल्प समिति ने जिले भर में हस्ताक्षर अभियान चलाने का ऐलान करते हुए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है। *नवनिर्माण संकल्प समिति कार्यालय का उद्घाटन* अभियान की औपचारिक शुरुआत शहर के प्रमुख चौक से की गई, जहां “स्वच्छ पर्यावरण हमारा अधिकार” और “हमारा गांव–हमारा शहर–हमारा पर्यावरण–हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारों के साथ समिति के सदस्यों ने पोस्टर जारी किए। इसी क्रम में शहर के गौरी शंकर मार्ग इतवारी बाजार के समीप नवनिर्माण संकल्प समिति का कार्यालय भी खोला गया, जो पर्यावरण से जुड़े सुझाव, शिकायत और जनसहभागिता का केंद्र बनेगा।
*Aनवनिर्माण संकल्प समिति द्वारा चलाया जा रहा यह हस्ताक्षर अभियान गांव–गांव और शहर–शहर तक पहुंचेगा। अभियान के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ करने, औद्योगिक इकाइयों की निगरानी, स्वच्छ जल–वायु की गारंटी और हरित क्षेत्र बढ़ाने जैसी मांगों को जनसमर्थन के साथ प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा। जिसके लिए 1 लाख हस्ताक्षर सहित आवेदन पत्र देश के महामहिम राष्ट्रपति को सौंपेंगे।
*स्वच्छ वातावरण हमारा मौलिक अधिकार :- रामचंद्र शर्मा* इस अवसर पर समिति के संयोजक रामचंद्र शर्मा ने कहा “स्वच्छ वातावरण कोई उपहार नहीं, यह हमारा मौलिक अधिकार है। यदि आज हम नहीं जागे, तो आने वाली पीढ़ियों को इसका भारी खामियाजा भुगतना पड़ेगा। यह लड़ाई किसी संगठन की नहीं, पूरे रायगढ़ की है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, हरियाली और प्रदूषण नियंत्रण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण न केवल स्वास्थ्य की रक्षा करता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी है। मैं नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील करता हूं। *जनभागीदारी पर जोर* अभियान में छात्र, महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरण प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, प्लास्टिक का कम उपयोग करें और प्रदूषण के खिलाफ आवाज बुलंद करें। *एक संकल्प, एक दिशा* संस्था के सचिव दीपक मंडल ने बताता कि रायगढ़ में शुरू हुआ यह अभियान केवल विरोध नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ता यह आंदोलन आने वाले दिनों में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत जनदबाव तैयार करेगा—क्योंकि स्वच्छ पर्यावरण सिर्फ सपना नहीं, हर नागरिक का अधिकार है। इसके लिए रायगढ़ जिले के हर नागरिक को आगे आने की आवश्यकता है।
*ग्रामीण क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत* नवनिर्माण संकल्प समिति के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम रायगढ़ के बढ़ते प्रदूषण को लेकर हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत विगत दिनों रायगढ़ के ग्रामीण क्षेत्र पूर्वांचल में हो चुका है। इस अभियान में ग्रामीण बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं क्षेत्र के लोग इस मुहिम को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक कार्यक्रम बता रहे हैं।
रायगढ़। चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए दक्षिण एशिया और भारत के प्रतिष्ठित संस्थान अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट (AOI) ने रायगढ़ वासियों के लिए विश्वस्तरीय कैंसर परामर्श की सुविधा सीधे उनके शहर में उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। कैंसर के विरुद्ध इस मुहिम के तहत कल 26 दिसम्बर, 2025 को एक विशेष ओपीडी (OPD) शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर को और भी महत्वपूर्ण बनाते हैं डॉ. सुशील कुमार येशाला। डॉ. येशाला न केवल डी.एम. (मेडिकल ऑन्कोलॉजी) में गोल्ड मेडलिस्ट हैं, बल्कि उनके पास 6 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा अनुभव भी है। एक ऐसे विशेषज्ञ का रायगढ़ आना, जिनके पास वैश्विक स्तर की तकनीक और उपचार का गहरा ज्ञान है, यहाँ के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इन लक्षणों पर रखें पैनी नजर विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में होने वाले कुछ बदलाव कैंसर का संकेत हो सकते हैं। अक्सर जानकारी के अभाव में कैंसर के लक्षण पहचान में नहीं आते। यदि आपको या आपके परिचित को नीचे दिए गए लक्षणों में से कोई भी समस्या है, तो यह शिविर आपके लिए अनिवार्य है:
अचानक और अकारण वजन का तेजी से गिरना। मुंह या गले में पुराने छाले या खराश जो लंबे समय से ठीक न हो रहे हों। आवाज में अचानक भारीपन या बदलाव आना। महिलाओं में स्तन के आकार में परिवर्तन या किसी भी प्रकार की गांठ का महसूस होना। पेट में लगातार दर्द, पाचन में समस्या या मल के साथ खून आना। कहाँ और कब होगा आयोजन? यह महत्वपूर्ण परामर्श शिविर आगामी 26 दिसम्बर, 2025 को आयोजित होने जा रहा है। स्थान: आर पटेल यूरोलॉजी हॉस्पिटल, कार्मेल स्कूल के पास, ढिमरापुर रोड, रायगढ़ (छ.ग.) समय: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक विश्वस्तरीय तकनीक अब आपकी पहुंच में अमेरिकन ऑन्कोलॉजी इंस्टीट्यूट सिर्फ परामर्श ही नहीं, बल्कि कैंसर के संपूर्ण समाधान का नाम है। संस्थान के रायपुर स्थित मुख्य केंद्र (BCR सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जोरा) में कैंसेरी सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और अत्याधुनिक पेट स्कैन (PET Scan) जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो कैंसर की सटीक पहचान और प्रभावी उपचार सुनिश्चित करती हैं।
अवसर न चूकें, आज ही करें संपर्क यह विशेष ओपीडी शिविर डॉ. आर पटेल यूरोलॉजी हॉस्पिटल, कार्मेल स्कूल के पास, ढिमरापुर रोड में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगा। सीमित समय को देखते हुए मरीजों को सलाह दी गई है कि वे मोबाइल नंबर 62615 45180 या 97529 81111 पर फोन कर अपना अग्रिम पंजीकरण (Registration) अवश्य करा लें। स्वास्थ्य के प्रति आपकी एक छोटी सी जागरूकता एक बड़े संकट को टाल सकती है। रायगढ़ के उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की ओर यह एक सशक्त कदम है।
रायगढ़। ऑल इंडिया संपादक संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई को एक सशक्त, अनुभवी और जनहितैषी नेतृत्व मिला है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री घनश्याम यादव की अनुशंसा पर श्री महादेव परिहारी को ऑल इंडिया संपादक संघ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत सहित श्रमिक वर्ग में हर्ष और उत्साह का माहौल है। श्री महादेव परिहारी दैनिक रायगढ़ अंचल समाचार पत्र के संपादक हैं तथा मजदूर संघ के प्रमुख के रूप में भी उनकी सशक्त पहचान है। वे वर्षों से गरीब, असहाय और शोषित मजदूरों की आवाज़ बनकर उनके हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करते आ रहे हैं। उनका सरल, सहज और व्यवहारिक व्यक्तित्व उन्हें आमजन के बीच विशेष सम्मान दिलाता है। पत्रकारिता के क्षेत्र में परिहारी सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता के पक्षधर रहे हैं। वे पत्रकारों के हित, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लगातार चिंतन व प्रयास करते रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर ऑल इंडिया संपादक संघ की कोर कमेटी ने उन्हें बधाई दी। वहीं रायगढ़ जिले के संपादकों, पत्रकारों और सामाजिक संगठनों ने भी श्री परिहारी को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
आरोपियों ने पिकअप वाहन बिक्री का झांसा देकर नगद रकम लेकर आए पीड़ित से किये थे झपटमारी
पुलिस ने लूट की रकम 2 लाख 2 हजार रुपये एवं आर्टिका कार जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा
रायगढ़ । जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 22 दिसंबर की शाम गढ़उमरिया पेट्रोल पंप के पास हुई ₹2 लाख 40 हजार की नगदी झपटमारी के मामले में जूटमिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर झपटमारी की पूरी साजिश का खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को झपटमारी से प्राप्त रकम और घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित जशमन लकड़ा पिता संतराम लकड़ा उम्र 42 वर्ष, निवासी चिराईखार थाना लैलूंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने परिचित प्यारेलाल कुर्रे से एक पुराना पिकअप वाहन ₹2,40,000 में खरीदने का सौदा कर रायगढ़ आया था। 22 दिसंबर को प्यारेलाल के कहने पर वह नगद रकम बैग में लेकर अपने बेटे और भाई के साथ गढ़उमरिया पेट्रोल पंप पहुंचा, जहां पहले से योजना के तहत मौजूद आरोपियों ने बलपूर्वक बैग छीन लिया और आर्टिका कार से फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के निर्देश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में थाना जूटमिल व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्य और सूचना के आधार पर आरोपियों की पतासाजी करते हुए सक्ती जिले में दबिश दी और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में मुख्य आरोपी प्यारेलाल कुर्रे ने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों किशन जांगड़े और संतोष महतो के साथ मिलकर झपटमारी की योजना बनाई थी। झपटमारी से प्राप्त रकम में से ₹25,000 खर्च करना तथा शेष राशि आपस में बांटना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹2,02,000 नगद और घटना में प्रयुक्त आर्टिका कार क्रमांक CG-13-BG-4568 को जप्त किया है।
आरोपियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 443/2025 धारा 304(2), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, रामनाथ बनर्जी, वीरेंद्र भगत, आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ, शशिभूषण साहू तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुज्जर, आरक्षक प्रशांत पण्डा एवं पुष्पेंद्र जाटवर की सराहनीय भूमिका रही।
रायगढ़ के एक ठेकेदार को सात टेंडर एबव रेट में दिए, एक ही दिन हुए वर्क ऑर्डर रायगढ़। पुसौर नगर पंचायत में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। उप अभियंता ने ऐसे ठेकेदार को 52 लाख का काम दे दिया जिसकी लाइसेंस अवधि समाप्त हो चुकी थी। प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक में भी इस पर आपत्ति जताई गई और सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार को सस्पेंड करने की अनुशंसा की गई है। निकायों में टेंडर हासिल करने के लिए सांठगांठ जगजाहिर है। अब तो यह भ्रष्टाचार टॉलरेंस लिमिट से आगे बढ़ गया है। पुसौर नगर पंचायत में ऐसा एक मामला सामने आया है। सब इंजीनियर दुर्गेश मालाकार ने रायगढ़ के ठेकेदार आरएस ट्रेडर्स को सात कामों का ठेका दे दिया। जिस तारीख पर वर्क ऑर्डर जारी हुआ है, तब तक ठेकेदार के फर्म की पंजीयन अवधि खत्म हो चुकी थी। आरएस ट्रेडर्स का वर्ग-डी पंजीयन पीडब्ल्यूडी विभाग में 8 अगस्त 2019 को किया गया था। पांच साल के लिए फर्म को अधिकतम एक करोड़ तक के काम करने की पात्रता थी। लाइसेंस की अवधि 7 अगस्त 2024 तक थी।
पुसौर नपं के उप अभियंता दुर्गेश मालाकार ने आरएस ट्रेडर्स को 16 दिसंबर 2024 को एक साथ सात वर्क ऑर्डर जारी किए। सभी काम पीडब्ल्यूडी एसओआर रेट से एबव रेट में स्वीकृत किए गए। वार्ड 3 में मुक्तिधाम का अहाता निर्माण 17.27 लाख, वार्ड 3 में मेन रोड से सोढ़ापाठ मंदिर तक सीसी रोड निर्माण 7.65 लाख, वार्ड 7 में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कमरा निर्माण 6.39 लाख, वार्ड 8 में जितेंद्र घर से मुड़ीतल तक सीसी रोड निर्माण 5.91 लाख, वार्ड 8 राजू पटेल घर से ओमप्रकाश घर तक सीसी रोड 2.55 लाख, वार्ड 5 बाजार चौक फिल्टर प्लांट में आरसीसी टंकी निर्माण 3.64 लाख और वार्ड 15 कार्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य 6.87 लाख रुपए कुल 52 लाख रुपए का ठेका आरएस ट्रेडर्स को 16 दिसंबर 2024 को दिए गए, तब पंजीयन लाइसेंस की वैधता समाप्त हो चुकी थी। चहेते को ठेका देने के लिए तोड़े नियम इसका खुलासा हुआ तो प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक दिनांक 12 नवंबर 2025 को विषय पर चर्चा की गई। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि सब इंजीनियर ने चहेते ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया जबकि कई दूसरे पात्र ठेकेदारों ने निविदा डाली थी। जिसे प्रक्रिया में अपात्र होना था, उसी को काम दे दिया गया। काउंसिल ने बैठक में दुर्गेश मालाकार द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर निलंबन की अनुशंसा संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से की है। और भी कई गंभीर आरोप सूत्रों के मुताबिक सभी शासकीय दफ्तरों में एकसाथ वंदे मातरम गायन के समय भी वे नदारद थे। नोटिस देने पर लेने से इंकार कर दिया गया। फिल्टर प्लांट के पास बने शॉपिंग कॉम्पलेक्स में प्राक्कलन के अनुसार निर्माण नहीं कराया गया। स्टील रेलिंग लगवाए बिना ही ठेकेदार को अवैध लाभ पहुंचाने की नीयत से 2.72 लाख का भुगतान किया गया है। मुक्तिधाम बाउंड्रीवॉल निर्माण में बिना प्लास्टर किए ही पूरा पेमेंट कर दिया गया। मुक्तिधाम में अतिरिक्त कक्ष निर्माण करने के बजाय शवदाह गृह को ही रेनोवेशन कर अतिरिक्त कक्ष दिखाया गया। ठेकेदार को ढाई लाख का भुगतान कर दिया गया। कॉलेज परिसर में शेड निर्माण में टाइल्स लगाया है लेकिन पेमेंट पेव्हर ब्लॉक का किया गया है।
GEM विंटर फॉलो-अप वर्कशॉप आज NTPC लारा में ऑर्गनाइज़ की गई थी। इसका मकसद GEM समर वर्कशॉप में पहले से ट्रेनिंग ले चुके पार्टिसिपेंट्स की स्किल्स को मज़बूत करना और उन्हें आगे बढ़ाना था। रायगढ़ । ओपनिंग सेरेमनी में प्रेरणा महिला समिति की सीनियर मेंबर्स की शानदार मौजूदगी रही, जिनके हौसले और गाइडेंस ने इस मौके को और भी खास बना दिया। GEM विंटर फॉलो-अप वर्कशॉप को सोच-समझकर एक कंटिन्यूएशन और रीइन्फोर्समेंट प्लेटफॉर्म के तौर पर डिज़ाइन किया गया है ताकि GEM पार्टिसिपेंट्स को मज़बूत बनाया जा सके, जिससे लगातार सीखने, पर्सनल ग्रोथ और होलिस्टिक डेवलपमेंट पक्का हो सके। यह वर्कशॉप पार्टिसिपेंट्स में कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी, डिसिप्लिन और एकेडमिक ओरिएंटेशन को बढ़ावा देकर ट्रेनिंग को लॉन्ग-टर्म असर में बदलने पर फोकस करती है।
वर्कशॉप के दौरान कई तरह की दिलचस्प और डेवलपमेंट पर फोकस करने वाली एक्टिविटीज़ होंगी, जिनमें आर्ट एंड क्राफ्ट डांस, योग और एकेडमिक सेशन शामिल हैं। इन एक्टिविटीज़ का मकसद फिजिकल वेल-बीइंग, क्रिएटिव एक्सप्रेशन, मेंटल फोकस और सीखने की एबिलिटीज़ को बढ़ाना है, साथ ही टीमवर्क और सेल्फ-एक्सप्रेशन को भी बढ़ावा देना है। NTPC लारा में GEM विंटर फॉलो-अप वर्कशॉप सस्टेनेबल एम्पावरमेंट की दिशा में एक अहम कदम है, जो इस बात को मज़बूत करता है कि सच्चा विकास एक लगातार चलने वाला सफ़र है। इस पहल के ज़रिए, NTPC लारा युवा दिमागों को प्रेरित करना जारी रखता है, उन्हें कॉन्फिडेंट, स्किल्ड और ज़िम्मेदार इंसान बनने में मदद करता है जो एक बेहतर भविष्य बनाने के लिए तैयार हों।
छत्तीसगढ़ ने सर्व समाज के बंद को दिया पूर्ण समर्थन!! कैट रायगढ़ । कांकेर जिले के बड़े तेवड़ा गांव में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर उत्पन्न विवाद और स्थानीय जनजाति समाज पर कथित हमले के विरोध में सर्व समाज छत्तीसगढ़ द्वारा 24 दिसंबर को आहूत प्रदेशव्यापी बंद को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर ने पूर्ण समर्थन दिया है। इस मुद्दे की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए कैट ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें सभी प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से बंद का समर्थन करने का निर्णय लिया।
बैठक में उपस्थित व्यापारिक नेताओं ने स्पष्ट किया कि व्यापारी समाज हमेशा राष्ट्रहित और समाजहित को सर्वोपरि रखता है। इस घटना को प्रदेश की शांति और सामाजिक सद्भाव के लिए खतरा बताते हुए कैट ने बंद के प्रति अपना नैतिक समर्थन घोषित किया। कैट पदाधिकारियों का कहना है कि व्यापारी वर्ग रचनात्मक और सकारात्मक सहयोग के साथ समाज के साथ खड़ा रहेगा।
प्रमुख व्यापारिक संगठनों के समर्थन से 24 दिसंबर का बंद प्रदेशभर में व्यापक प्रभाव डालने की संभावना है। व्यापारियों ने मुख्य चौराहों पर प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराने और कलेक्टरों को ज्ञापन सौंपने की भी योजना बनाई है।
बैठक में प्रमुख रूप से रामनिवास मोड़ा, पवन बसंतानी, किशोर तलरेजा, महेश जेठानी, रवि सूखेजा, प्रमोद अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुरेश रोड़ा, कमलेश मोटवानी, त्रिलोक आहूजा, हितेश बत्ता, सत्यराम साहू, मनीष उदासी, संजय रतेरीय, नितेश शर्मा, विजय खत्री और अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
सर्व समाज ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाने सहित कई मांगें रखी हैं। बंद के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की गई है।